सिंध में एंबुलेंस विस्फोट, आठ की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की गई जान; कई घायल

थारपारकर के डैनो धंडल स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने के दौरान एंबुलेंस में विस्फोट हुआ। मृतकों में स्वास्थ्यकर्मी, एक महिला और नवजात शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की गई जान; कई घायल

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी एंबुलेंस में हुए भीषण विस्फोट से आठ लोगों की जान जाने की खबर है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने या बदलने के दौरान विस्फोट हुआ।

ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट की आशंका

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सिंध प्रांत के थारपारकर जिले के डैनो धंडल स्थित बेसिक हेल्थ यूनिट (BHU) में बुधवार रात करीब 10 बजे हुई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ काम किया जा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। इसके बाद एंबुलेंस में आग लग गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

स्वास्थ्य कर्मियों और नवजात की भी गई जान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, एक महिला और एक नवजात शिशु शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या आठ बताई गई है। आग की वजह से शवों की पहचान करने में परेशानी आने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पूरी पहचान और संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य आपातकालीन सेवाओं और रेस्क्यू 1122 की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट

सिंध के गृह एवं कानून मंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में ऑक्सीजन सिलेंडर को संभावित वजह बताया गया है, लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

आखिरी गेंद पर मोहित का धमाका, चौका जड़कर पाकिस्तान के हाथों से छीनी जीत, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

आखिरी गेंद पर मोहित का धमाका, चौका जड़कर पाकिस्तान के हाथों से छीनी जीत, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 252/8 के बाद वापसी की। मोहित उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा।

14 Nov 2026
तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, दिल्ली में SCO की अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, दिल्ली में SCO की अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

भारत-पाक तनाव के बीच करीब तीन साल बाद पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आएगा। जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली में SCO बैठक में हिस्सा लेंगे।

14 Nov 2026
IAF विंग कमांडर पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को भेजी फाइटर जेट की लोकेशन; चार्जशीट में खुलासा

IAF विंग कमांडर पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को भेजी फाइटर जेट की लोकेशन; चार्जशीट में खुलासा

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक आरोपी ने सैन्य तैनाती, ड्रोन यूनिट और युद्धकालीन योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की। जांच में 3,008 संदेश और पांच सहयोगियों के उपकरणों में जासूसी सॉफ्टवेयर का आरोप सामने आया।

14 Nov 2026
नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की गई जान

नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की गई जान

काठमांडू से सर्लाही जा रही इलेक्ट्रिक माइक्रोबस मकवानपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत 14 लोगों की मौत हुई और छह घायल हैं।

13 Nov 2026
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 2 लोगों की जान गई; 10 घायल

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 2 लोगों की जान गई; 10 घायल

निर्माण स्थल के पास तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हुए। मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

12 Nov 2026