Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: जसवीर और जावेद अख्तर के बाद इस एक्टर ने भी किया दिलजीत का समर्थन!
  • एंटरटेनमेंट

Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: जसवीर और जावेद अख्तर के बाद इस एक्टर ने भी किया दिलजीत का समर्थन!

Hema Gupta June 30, 2025

Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: फिल्म इंडस्डट्री के जाने – माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादो में घिरे हुए हैं। इस फिल्म में पकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर है, जिसकी वजह से लोग दिलजीत को भी भारत में बैन करने की मांग कर रहें हैं। इस कॉन्ट्रोवर्सी के चलते कई सितारे दिलजीत का सपोर्ट भी कर रहे हैं, अब नसीरुद्दीन भी दिलजीत के सपोर्ट में हैं। उन्होंने कहा कि- “कला को सरहदों से नहीं बांधना चाहिए।”

Read More: Diljit Film Controversy: हानिया आमिर संग काम पर बवाल के बीच दिलजीत ने किया क्रिप्टिक पोस्ट…

इनके पहले जस्वीर जस्सी, जावेद अख्तर, इम्तियाज अली जैसे- कई सेलिब्रिटीज दिलजीत का सपोर्ट कर रहें हैं।

“मैं दिलजीत दोसांझ के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं।” – नसीरुद्दीन

“मैं दिलजीत दोसांझ के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। तथाकथित ‘जुमला पार्टी’ का जो विभाग लंबे समय से दिलजीत को निशाना बनाने का मौका ढूंढ रहा था, अब उसे लगता है कि उसे मौका मिल गया है।

Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: आगे लिखा कि-

यह बात साफ है कि फिल्म की कास्टिंग का निर्णय दिलजीत का नहीं, बल्कि डायरेक्टर का था। लेकिन क्योंकि दिलजीत एक लोकप्रिय और वैश्विक पहचान रखने वाला कलाकार है, तो सारी उंगलियां उसी की ओर उठ रही हैं। उसने यह भूमिका इसलिए स्वीकार की क्योंकि उसका दिल साफ है — उसमें किसी तरह की दुर्भावना नहीं है।

असल में, ये लोग भारत और पाकिस्तान के आम नागरिकों के बीच सीधे रिश्ते खत्म करना चाहते हैं। मेरे अपने कुछ बेहद करीबी रिश्तेदार और प्रिय मित्र पाकिस्तान में रहते हैं, और न कोई मुझे उनसे मिलने से रोक सकता है, न ही उन्हें अपना प्रेम भेजने से।

और जो लोग मुझे ‘पाकिस्तान चले जाओ’ कहेंगे, उनके लिए मेरा जवाब है — तुम कैलासा चले जाओ।”

Naseeruddin On Sardarji 3 Controversy: दिलजीत के सपोर्ट में उतरें जावेद अख्तर…

“दिलजीत को अगर पहले से हालात बिगड़ने का अंदाजा होता, तो वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म बनाने का फैसला नहीं करते। उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से अपील की कि फिल्म को रिलीज की इजाजत दी जाए, लेकिन भविष्य में ऐसी फिल्मों पर रोक लगाई जाए।”

“बेचारे को क्या मालूम था कि हालात बिगड़ जाएंगे” – जावेद

एक इंटरव्यू में उनसे दिलजीत दोसांझ के विवाद पर सवाल पूछे जाने पर जावेद अख्तर ने कहा,

“ये पिक्चर मालूम नहीं कब बनाई गई। वो क्या करे बेचारा। आगे क्या होगा, वो तो उसे नहीं पता था न। पैसा तो उसने लगाया, इसमें पाकिस्तान का पैसा तो डूबेगा नहीं। पैसा तो हमारे हिंदुस्तानी आदमी का डूब जाएगा। तो क्या फायदा है इससे।”

उन्होंने आगे कहा –

“अगर आज मैंने कोई नियम बनाया, तो उसे आज से 10 साल पहले की बात पर लागू नहीं किया जा सकता। वो प्रैक्टिकल नहीं है। उस गरीब को मालूम होता कि ऐसा होने वाला है, तो वो पागल थोड़ी था जो हानिया आमिर को ले लेता। मेरा ख्याल है कि सरकार और सेंसर बोर्ड को इस मामले को दया से देखना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि तुम आइंदा मत करना, लेकिन तुमने पहले बना ली थी, तो रिलीज कर लो। पर अब ये दोबारा नहीं होना चाहिए।”

“फिल्में बनतीं तो दोनों मुल्कों के रिश्ते बेहतर होते”- जावेद

जावेद अख्तर ने कहा कि पहले के दौर में भारत-पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंधों के वक्त दोनों देशों के कलाकार और लेखक मिलकर फिल्में बनाया करते थे।

“हिंदुस्तान और पाकिस्तान अच्छे वक्त में जब ऐसे हालात ना होते, मिल कर फिल्में बनाते। फिल्म में वहां के भी आर्टिस्ट होते, यहां के भी। वहां के भी राइटर होते, यहां के भी। हमारे यहां टेक्नोलॉजी बहुत सुपीरियर है, वो उन्हें मिलती, लेकिन उनके पास बेहतरीन राइटर हैं। दोनों मुल्कों के क्लीयरेंस से, गवर्नमेंट के सेंसर बोर्ड के क्लीयरेंस से साइन स्क्रिप्ट होती, तो उसमें जो कुछ होता, वो बेहतर दोस्ती होती। मुकाबला नहीं होता, आर्ट में संगत होती है। पर अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि इस वक्त सोचना भी गैरजरूरी है।”

Javed Akhtar Support Diljit

इसके पहले सिंगर जसबीर ने भी किया था सपोर्ट..

जसबीर जस्सी ने सवाल उठाते हुए  कहा था कि  – “सिर्फ इसलिए विरोध कर रहे हैं कि उनकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हैं, चलो मान लिया ये देशभक्ति है और मैं आपकी देशभक्ति की सराहना करता हूं, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश के 80 प्रतिशत गाने पाकिस्तानी हैं? कभी संगीत चुराया गया, कभी बोल, कभी पूरा गाना ले लिया गया, या पाकिस्तानी सिंगरों से गवाया गया। अब बताओ, उन गानों का क्या करेंगे?”

सिंगर ने आगे कहा कि…

“क्या आपको पता है कि हमारे देश के 80 % गाने पकिस्तानी हैं? कभी संगीत चुराया गया, कभी बोल, कभी पूरा गाना—अब उन गानों का क्या करेंगे?”

“अगर बैन करना है, तो जितने भी पाकिस्तानी गाने हैं, उन्हें यूट्यूब और स्पॉटिफाई से डिलीट करो। अगर बैन करना है, तो सबको करो, ऐसा नहीं आप सिर्फ एक आर्टिस्ट का विरोध करना शुरू कर दिया?”

दिलजीत पर AICWA का कड़ा रुख, PM को भेजा पत्र…

इसी विवाद के बीच, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ आपत्ति जताई है। AICWA ने उनकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार शामिल करने को देशद्रोह बताया, खासकर जब हाल ही में पहलगाम में 26 भारतीयों की मौत हुई थी।

AICWA की मांगें: बैन सहित सख्त कार्रवाई…

1. दिलजीत के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में सस्पेंड किए जाएं।

2. उनकी फिल्मों और गानों को यूट्यूब, स्पॉटिफाई, जियो सावन, सभी OTT प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए।

3. उनके लाइव शो और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर स्थायी प्रतिबंध।

4. किसी भी सरकारी कार्यक्रम में उनका नाम न लिया जाए।

5.“सरदार जी 3” की फंडिंग की जांच हो तथा पूरे भारत में बैन लगाया जाए।

6. भविष्य में उनकी किसी भी फिल्म को सर्टिफिकेट न दिया जाए।

7. AICWA ने दिलजीत को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से आधिकारिक रूप से बैन किया और वादा किया कि जो उनसे जुड़ेगा, उस पर कानूनी कार्यवाही होगी

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Barwani News: बड़वानी में टोने-टोटके के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
Next: Haridwar NEWS: भारी बारिश से हरिद्वार के भीमगोडा मंदिर में भूस्खलन, पौराणिक शिवलिंग क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं में आक्रोश।

Related Stories

Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.