Narottam Mishra met Jitu Patwari: मध्य प्रदेश की सियासत में आज एक घटनाक्रम बड़ा सियासी सुर्खियां बना है. दरअसल, प्रदेश की राजनीति में दबदबा रखने वाले पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बीच एक मुलाकात हुई है.

डॉ. नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मिलने उनके निवास पहुंचे. भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डबरा स्थित नवग्रह शक्तिपीठ में 10 से 20 फरवरी तक होने वाले भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में जीतू पटवारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया है.
read more: MP निगम-मंडलों से संगठन तक बड़े फेरबदल की तैयारी, भोपाल-दिल्ली में मंथन तेज
जहां जीतू पटवारी ने उनका स्वागत किया. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक बातचीत भी हुई है.
बंद कमरे में बातचीत, क्या बात हुई?
बता दें की कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा को स्वागत के बाद एक बंद कमरे में लेकर गए, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई.
जहा बैठक के बाद जब दोनों नेता बाहर आए, तो हाथ थामे हुए दिखाई दिए हैं.
Narottam Mishra met Jitu Patwari: हालांकि इस बैठक में क्या चर्चा हुई, इसका खुलासा दोनों नेताओं ने नहीं किया, मुलाकात को राजनीति शिष्टाचार, सामाजिक और धार्मिक सौहार्द से जोड़कर देखा जा रहा है.
इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
read more: हरिद्वार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बाबा रामदेव ने किया शीर्षासन
