Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Narayanpur: 16 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर
  • छत्तीसगढ़

Narayanpur: 16 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर

Narendra Singh September 11, 2025

अबूझमाड़ में नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता

नारायणपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव के चलते लंका और डूंगा पंचायतों के 16 सक्रिय माओवादी नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट आए हैं।

सरेंडर पर मिले 50-50 हजार रुपये और पुनर्वास का भरोसा

सरेंडर नक्सलियों को 50-50 हजार प्रोत्साहन राशि: आत्मसमर्पण नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के समक्ष किया गया. सभी नक्सलियों को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा गया और भविष्य में पुनर्वास योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जीवनयापन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया गया.

स्लीपर सेल की जड़ें कमजोर हुईं

नक्सलियों के स्लीपर सेल: पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली भले ही संगठन में निचले स्तर पर पदस्थ थे, लेकिन ये नक्सलवाद की जड़ें मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते थे. ये नक्सली संगठन के लिए राशन, दवाइयां, हथियार और अन्य सामग्री ढोने, आईईडी लगाने, फोर्स मूवमेंट की जानकारी देने और जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का काम करते थे. कई मामलों में ये स्लीपर सेल की तरह भी सक्रिय रहते थे.इंट्रोगेशन में आत्मसमर्पित माओवादियों ने कई बड़े खुलासे किए है.अधिकारियों की प्रतिक्रिया: एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने कहा “हमारा उद्देश्य अबूझमाड़ के मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से मुक्त करना और उन्हें निर्भीक होकर सामान्य जीवन जीने का अवसर देना है. अब समय आ गया है कि माड़ को उसके असली मालिकों को लौटाया जाए.

2025 में अब तक 164 माओवादी आत्मसमर्पित

साल 2025 में अब तक 164 माओवादियों का सरेंडर: पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 164 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. यह इस बात का संकेत है कि माओवादी संगठन का शीर्ष नेतृत्व कमजोर पड़ चुका है और अब उनके पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम

नारायणपुर जिले में हुआ 16 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण न सिर्फ पुलिस और सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता है, बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि अब बस्तर के लोग नक्सली विचारधारा से तंग आ चुके हैं. आत्मसमर्पण का यह सिलसिला क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा और आने वाले दिनों में और अधिक नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा देगा.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous:  पाक से जुड़े तार, देश में बारूद का जाल: दिल्ली समेत 4 राज्यों से 5 गिरफ्तार
Next: Naxalites Encounter: कांकेर के जंगल मे मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.