Naqvi Take Action who leave PSL: PSL का की शुरुआत जल्द ही होने वाली है, लेकिन PSL की शुरुआत होने से पहले कई प्लेयर्स ने IPL का हिस्सा बनने के लिए PSL से अपना नाम वापस ले लिया है, ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर IPL खेलने जाने वाले प्लेयर्स पर लीगल एक्शन लेने का ऐलान किया है।
नकवी का ऐलान
PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने साफ किया कि, जिन क्रिकेटर्स ने हाल हि में पाकिस्तान क्रिकेट लीग छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग ज्वाइन किया है, उनपर लीगल एक्शन लेगा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि- ‘हां 2-3 खिलाड़ियों ने PSL छोड़ दिया है, हम जल्द ही उनपर लीगल एक्शन लेंगे। पिछला एडिशन आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कैटेगरी ए के खिलाड़ियों ने कितना आकर्षित किया था। वहीं जो खिलाड़ी यहां पहले कभी नहीं आते थे। वो भी अब यहां आ रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि-
‘हम उन खिलाड़ियों पर एक्शन लेंगे जिन्होंने हमारा नियम तोड़ा है। कुछ ऐसा ही पिछले साल भी हुआ था, वहीं इस साल भी यही होगा। IPL के साथ टक्कर कोई दिक्कत नहीं है। अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं तो यहां पर भी कई बेहतरीन क्रिकेटर्स आ रहे हैं।
नकवी ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश का भी जिक्र किया।
बता दें कि, साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने पेशावर जाल्मी के साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर IPL खेलने के लिए 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। इसके बाद PCB ने उन्हें PSL से 1 साल के लिए बैन कर दिया था।
नकवी ने PC के दौरान बताया कि-
पहले इस लीग को कराने के लिए 6 वेन्यू डिसाइड किए गए थे, लेकिन फिर संसाधनों को कम करने के लिए इसे दो शहरों में कराया जा रहा है, इसको लेकर नकवी ने कहा कि- ‘लीग सिर्फ दो शहरों तक ही सीमित होगी। इसमें कराची और लाहौर है। वहीं इस बार इसे बंद दरवाजे के बीच खेला जाएगा। दुनिया में तेल की कमी का असर पाकिस्तान पर पड़ा है और इसी वजह से PSL को बंद दरवाजों के पीछे कराया जा रहा है।

दर्शकों को PSL में नहीं मिलेगी एंट्री!
PSL की ओपनिंग सेरेमनी 26 मार्च को होने वाली थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नकवी ने बताया कि, ‘सरकार ने मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोगों की आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी है। ऐसे में स्टेडियम में हजारों दर्शकों को लाना सही नहीं था, इसलिए मैच खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया।’
26 मार्च से शुरु होगा PSL
PSL के 11वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी। पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा।
इन प्लेयर्स ने छोड़ा PSL
24 घंटे के अंदर PSL से 3 इंटरनेशनल प्लेयर्स ने हटने की पुष्टि की। इसमें Jake Fraser-McGurk (ऑस्ट्रेलिया), Johnson Charles (वेस्ट इंडीज) और Dasun Shanaka (श्रीलंका) शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्गर्क और चार्ल्स ने निजी कारणों से लीग से नाम वापस लिया, जबकि शनाका के भी बाहर होने की खबर श्रीलंकाई मीडिया में सामने आई है।
चार्ल्स Karachi Kings का हिस्सा थे और उनकी जगह टीम ने दक्षिण अफ्रीका के Reeza Hendricks को शामिल किया है। वहीं Peshawar Zalmi से जुड़े मैक्गर्क ने 22 मार्च को अपना नाम वापस ले लिया और वे भी निजी कारणों से टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।
इसके अलावा, कुछ खिलाड़ियों के IPL कॉन्ट्रैक्ट के चलते भी PSL 2026 से हटने की खबरें हैं। इनमें Spencer Johnson, Ottneil Baartman और Gudakesh Motie के नाम शामिल हैं। साथ ही, Shamar Joseph और Tymal Mills के भी लीग से बाहर होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं।
