Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • NANA PATEKAR RELIEF: Me Too Case में नाना पाटेकर को मिली राहत…
  • एंटरटेनमेंट

NANA PATEKAR RELIEF: Me Too Case में नाना पाटेकर को मिली राहत…

Hema Gupta March 8, 2025

NANA PATEKAR RELIEF: मी टू केस मामले में मुंबई कोर्ट से नाना पाटेकर को राहत मिली है। उनके ऊपर काफी समय से यौन उत्पीड़न का केस चल रहा था। लेकिन एक्टर के खिलाफ कोई भी सबूत न मिलने की वजह से कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है।

Read More: Bhojpuri Song Video: भोजपुरी का ‘जीजा गांवे…’ गाना हुआ वायरल..

दरअसल, 2008 में बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ मी टू का आरोप लगाया था। लेकिन केस 10 साल बाद 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान दर्ज किया था। लेकिन अब मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तनुश्री दत्ता की याचिका को यह कहते हुए खारिज किया कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा दायर शिकायत में यौन उत्पीड़न के आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है।

तनुश्री दत्ता का आरोप और विवाद..

तनुश्री दत्ता ने 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक डांस सीक्वेंस के दौरान नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्देशक अब्दुल सामी सिद्दीकी और निर्माता राकेश सारंग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने अक्तूबर 2018 में यह शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान उन्हें अनुचित तरीके से छुआ था, जबकि उन्होंने पहले ही अश्लील या परेशान करने वाले कार्यों से बचने का वादा किया था।

मामले की सुनवाई…

तनुश्री दत्ता ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में नाना पाटेकर और अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी का मामला दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई मजिस्ट्रेट नीलेश बंसल के समक्ष हुई। नाना पाटेकर की ओर से वकील अनिकेत निकम ने मामले की पैरवी की।

देरी से दायर की थी याचिका – कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि एक्ट्रेस की तरफ से शिकायत सीमित समय अवधि के बाद दायर की गई थी और देरी का कोई कारण नहीं बताया गया है। इसलिए अब इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया जा सकता है। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर इतने लंबे अंतराल के बाद देरी को स्वीकार किया जाता है तो यह न्याय की सच्चाई और समानता के सिद्धांत के खिलाफ होगा।

पुलिस रिपोर्ट और कोर्ट का निर्णय

मामले की जांच के बाद पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कहा गया कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसके बाद, तनुश्री ने दिसंबर 2019 में एक विरोध याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ और जांच की मांग की थी। हालांकि, अब कोर्ट ने पर्याप्त सबूतों की कमी को देखते हुए नाना पाटेकर को बड़ी राहत दी और तनुश्री दत्ता की शिकायत को खारिज कर दिया।

तनुश्री का इंस्टाग्राम पर नोट..

तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि – नाना पाटेकर की पीआर टीम हमारे पक्ष में आए अदालत के फैसले पर फेक न्यूज फैलाने की कोशिश कर रही है। मैं और मेरी कानूनी टीम ने केस जीत लिया है। और जो भी मीडिया हाउस पूरी तरह से झूठी कहानी को पब्लिश कर रहा है, उसे अदालत को जवाब देना होगा और वह उत्पीड़न मामले में पक्ष बन जाएगा।

अदालत ने 2008 में हॉर्न ओके प्लीज फिल्म के सेट पर हुई उत्पीड़न की घटना पर पुलिस द्वारा दायर बी-समरी रिपोर्ट को खारिज/रद्द कर दिया है/उसका संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। नाना पाटेकर ने बी समरी भरकर खुद पर केस बंद करने की कोशिश की लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। इसलिए केस अभी भी खुला है और पुलिस को नाना के खिलाफ केस में चार्जशीट दाखिल करनी होगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits Of Cucumber: जानिए खीरे के खाने फायदे..
Next: RCB vs UP WPL 2025: यूपी वॉरियर्स 5 विकेट से जीती..

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.