BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च को आयोजित ‘नमन अवॉर्ड 2026’ का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था, जहां भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय मेन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल और विमेंस टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को ‘बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया।

इन दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
‘नमन अवॉर्ड 2026’ समारोह में भारतीय क्रिकेट में लंबे योगदान देने वाले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को ‘कर्नल सीके नायडू अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

वहीं महिला विमेंस टीम की पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ‘मिताली राज’ को भी ‘कर्नल सीके नायडू अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया, जिन्होंने लंबे समय तक विमेंस क्रिकेट को नई पहचान देने में अहम हिस्सेदारी निभाई।
ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का भी सम्मान
इस समारोह में पिछले 2 साल से ICC टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया गया। इनमें मेंस ICC Men’s T20 World Cup, ICC Champions Trophy, महिला ICC Women’s Cricket World Cup और ICC Under-19 Cricket World Cup जीतने वाली पुरुष व महिला टीमें शामिल हैं।

इसके अलावा पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


वनडे वर्ल्ड कप में भारत की टॉप स्कोरर
स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना ने पिछले 2 सीजन में 36 मैच खेले, जिसमें 1,984 रन बनाए, इनमें 7 शतक शामिल रहे। इनमें से वनडे क्रिकेट में 6 शतक ठोके, जबकि 1 शतक T-20 इंटरनेशनल में लगाया। स्मृति मंधाना ने 23 वनडे मैच खेले, जिसमें 1,346 रन बनाए।

उन्होंने T-20 मैचों में 12 मैच खेले, जिसमें 489 रन बनाए। उनके नाम 1 टेस्ट मैच भी रहा, जिसमें 149 रन बनाए।
2025 में शुभमन रहें टॉप स्कोरर
साल 2025 में भारतीय टीम के कप्तान गिल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहें। इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 70 से ज्यादा औसत से 754 रन बनाए।

वहीं वनडे में उन्होंने 490 रन बनाए और भारत के ICC ट्रॉफी जीतने में भी गिल की अहम हिस्सेदारी रही। सभी फार्मेट को मिलाकर गिल ने 1746 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्टी और 7 शतक शामिल रहे।

द्रविड़ का शानदार बल्लेबाजी करियर
राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने टेस्ट मैचों में 13,288 रन और वनडे में 10,889 रन बनाए। उनकी तकनीक और धैर्य हमेशा युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल रहे।

कोचिंग में ऐतिहासिक सफलता
कोच के रूप में द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम ने ICC टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंची और 2024 का T-20 विश्व कप भी जीत लिया। द्रविड़ की रणनीति और मार्गदर्शन ने टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

U-19 प्लेयर्स को दिलाया था खिताब
2012 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद द्रविड़ ने भारत अंडर-19 टीम की कमान संभाली। शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ियों वाली टीम को उन्होंने 2018 में विश्व खिताब दिलाया। इस दौरान उन्होंने इंडिया ए टीम के साथ भी मिलकर काम किया और कई प्रतिभाओं को निखारा।

1983 वर्ल्ड कप में बिन्नी का शानदार प्रदर्शन
रोजर बिन्नी 1983 में भारत की ऐतिहासिक 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे। उस टूर्नामेंट में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

उन्होंने 1985 की World Championship of Cricket 1985 जीतने वाली भारतीय टीम में भी अहम भूमिका निभाई। बाद में कोच और प्रशासक के रूप में भी उन्होंने भारतीय क्रिकेट को मजबूत किया।
मिताली राज का 23 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर
डेब्यू से संन्यास तक की यात्रा
16 साल की उम्र में मिताली राज ने 1999 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे से डेब्यू किया और जून 2022 में संन्यास लिया। इस दौरान उन्होंने महिला क्रिकेट को नई पहचान दी। मिताली ने 232 वनडे मैचों में रिकॉर्ड 7,805 रन बनाए, जो महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। उनकी स्थिरता और कप्तानी की वजह से भारतीय महिला टीम दुनिया के नंबर-1 स्थान पर पहुंची।

दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला
टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 699 रन बनाए। 214 रनों की पारी खेलकर मिताली दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला और सबसे युवा महिला प्लेयर बनीं।
कप्तानी में विश्व कप फाइनल
2004 से 2022 तक मिताली ने भारतीय टीम की कप्तानी की। उनकी अगुवाई में भारत 2005 और 2017 के महिला वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा। उन्होंने महिला क्रिकेट को पेशेवर बनाने में अहम भूमिका निभाई। ये दोनों दिग्गज भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देते रहे और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

Harshit Rana को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड
मेन्स वर्ग में तेज गेंदबाज Harshit Rana को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने अपने डेब्यू वर्ष में तीनों फॉर्मेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
टेस्ट डेब्यू: 22 नवंबर 2024, पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ – 48 रन देकर 3 विकेट
वनडे डेब्यू: 6 फरवरी 2025, नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ – 53 रन देकर 3 विकेट
टी20 डेब्यू: 31 जनवरी 2025, पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ – 33 रन देकर 3 विकेट

N. Sree Charani को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड
विमेंस वर्ग में N. Sree Charani को यह सम्मान मिला। उन्होंने 28 जून 2025 को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए 3.5 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए और शानदार शुरुआत की।

