Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Nalanda University 2024: पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन
  • देश-विदेश

Nalanda University 2024: पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन

Ranu June 19, 2024

कहा- ‘अब्दुल कलाम के सपनों का नालंदा नया रूप ले रहा है’

Nalanda University: पीएम नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का मौका मिला है। यह मेरा सौभाग्य तो है ही, मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं।

Nalanda University: नालंदा केवल एक नाम नहीं…

Nalanda University: नालंदा केवल एक नाम नहीं है। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा इस सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।

Nalanda University: नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित अन्य प्रतिनिधि और 17 देशों के राजदूत भी शामिल हुए। बता दें कि साल 2016 में नालंदा के खंडहरों को संयुक्त राष्ट्र ने विरासत स्थल घोषित किया था और 2017 से विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।

Read More- Egypt And Pyramids Place : मिश्र के पिरामिडों के चमत्कार और रहस्य

Nalanda University: नालंदा का इतिहास

Nalanda University: नालंदा विश्वविद्यालय, प्राचीन भारत की विद्या और शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र था। यह विश्वविद्यालय आधुनिक बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित था। अपने समय में नालंदा विश्वविद्यालय ज्ञान और विद्या का एक प्रतिष्ठित केंद्र था, जहाँ विश्वभर से विद्वान और छात्र अध्ययन करने आते थे। नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना गुप्त वंश के सम्राट कुमारगुप्त प्रथम (राज 415-455 ई.) के शासनकाल में हुई थी। यह विश्वविद्यालय 5वीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी तक संचालित रहा और इसे बौद्ध धर्म के महान केंद्र के रूप में जाना जाता था।नालंदा नाम का अर्थ होता है ‘ज्ञान देने वाला’ और यह नाम अपने आप में इसकी महानता को प्रकट करता है। उस समय नालंदा विश्वविद्यालय एक विस्तृत परिसर था, जिसमें कई विहार (मठ), चैत्य (मंदिर), पुस्तकालय और अध्ययन कक्ष थे। इसकी वास्तुकला अद्वितीय थी, जिसमें ईंट और पत्थरों का उपयोग प्रमुखता से किया गया था। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को ‘धर्मगंज’ कहा जाता था, जिसमें हजारों पांडुलिपियाँ और ग्रंथ संग्रहित थे। धर्मगंज तीन मुख्य भवनों में विभाजित था: रत्नसागर, रत्नोदधि और रत्नरंजक। नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन की उच्चतम मानक थे।

Read More- T20 World Cup 2024

Nalanda University: बौद्ध धर्म का केंद्र रहा

नालंदा विश्वविद्यालय बौद्ध धर्म के अध्ययन के लिए यह एक प्रमुख केंद्र था, जहाँ बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान शाखाओं का गहन अध्ययन होता था। 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय पर हमला किया और इसे नष्ट कर दिया। इस हमले में धर्मगंज पुस्तकालय को भी जलाकर नष्ट कर दिया गया, जिससे हजारों पांडुलिपियाँ और ग्रंथ नष्ट हो गए। इसके बाद नालंदा विश्वविद्यालय का पतन हो गया और यह शिक्षा का केंद्र नहीं रहा। 20वीं शताब्दी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विद्वानों और सरकारों ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुत्थान के प्रयास शुरू किए। इसके परिणामस्वरूप 2010 में नालंदा विश्वविद्यालय का पुनः स्थापना की गई और इसे एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के रूप में पुनर्जीवित किया गया। इसके बाद लगातार इसके पुनरूत्थान के प्रयास किए जा रहे हैं और इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री ने नए परिसर का उद्घाटन किया है।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: GWALIOR HADSA 2024: आसमानी से गिरी आफत!
Next: Bomb Threat: इंडिगो की फ्लाइट, 41 एयरपोर्ट और 60 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
US-Israel Iran War Live Updates
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.