Nalanda rape victim suicide: बिहार के नालंदा में 17 साल की रेप पीड़ित छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम छात्रा घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी पिस्टल लेकर घुसा और गन पॉइंट पर जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया। मृतका नालंदा थाना क्षेत्र के 1 गांव की है।

पिस्टल की नोंक पर रेप
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दे, गुरुवार की शाम आरोपी ने पिस्टल की नोंक पर छात्रा से रेप किया। छात्रा के माता-पिता खेत से घर लौटे तो बेटी चिल्ला रही थी। घर के अंदर पड़ोस का लड़का दिखा, जिसके हाथ में पिस्टल था।
Nalanda rape victim suicide: आरोपी फरार
परिजनों ने कहा कि हमलोगों को देखते ही उसने पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी और कहा कि वारदात की जानकारी किसी को दी तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। माता-पिता ने आगे बताया कि शुक्रवार को शिकायत करने वाले थे। इससे पहले खेत में गेहूं की कटाई करवाने चले गए। करीब 9 बजे पता चला कि बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो छात्रा का पड़ोसी है। छात्रा की मौत की सूचना मिलने के बाद आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार बताया जा रहा है।
