Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Nainital Minor Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर शहर में आक्रोश.. संगठनों और अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस
  • उत्तराखंड

Nainital Minor Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर शहर में आक्रोश.. संगठनों और अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस

divya mistry May 1, 2025

Nainital Minor Rape Case: नैनीताल में एक नाबालिग से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना के दूसरे दिन भी शहरवासियों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। आम नागरिकों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

NAINITAL MINOR RAPE CASE
NAINITAL MINOR RAPE CASE

Nainital Minor Rape Case: जुलूस निकालकर न्याय की मांग

प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर न्याय की मांग की और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और प्रशासन को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

सभी स्कूल व  यूनिवर्सिटी कैंपस बंद

Nainital Minor Rape Case: इस दौरान तल्लीताल और मल्लीताल में बाजार बंद है। घटना के बाद से नैनीताल आये पर्यटक कमरों में कैद हैं। वहीं, रेस्टोरेंट बंद होने के कारण पर्यटकों को भोजन, पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, तल्लीताल व्यापार मंडल ने पर्यटकों के लिए लंगर की व्यवस्था की है। आज नगर के सभी स्कूल व  यूनिवर्सिटी कैंपस बंद हैं।

Nainital Minor Rape Case: आतंकी घटना के बाद जबर्दस्त गुस्सा

पिछले कुछ समय से तमाम कारणों से गुस्साए लोगों में पहलगाम की आतंकी घटना के बाद जबर्दस्त गुस्सा भरा हुआ था। इसलिए भीड़ ने उपद्रव के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। बच्ची से दुष्कर्म की घटना की जानकारी पुलिस को देर शाम हुई। पुलिस करीब साढ़े आठ बजे बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई तो लोगों को इसकी भनक लगी। धीरे-धीरे भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी। नौ बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

जघन्य अपराध की निंदा कर रहा हर कोई

Nainital Minor Rape Case: इस बीच पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।शहर का माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है। लोग बड़ी संख्या में सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हर कोई इस जघन्य अपराध की निंदा कर रहा है और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘ऑरेंज इकोनॉमी की शुरुआत’: भारत वैश्विक फिल्म, संगीत, गेमिंग हब बन रहा है
Next: ‘WAVES 2025’ Inauguration: PM मोदी ने किया उद्घाटन, कई दिग्गज सितारे हुए शामिल…

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.