
गोला-बारूद निर्माण कंपनी में धमाका
रिपोर्टों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे गोला-बारूद निर्माण कंपनी में विस्फोट हुआ। यह फैक्ट्री नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तहसील के राउलगांव गांव में है। मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं। हादसे में 17 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
Nagpur Factory Explosion: 17 की मौत
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया। ब्लास्ट से कंपनी में चारों तरफ मलबा फैल गया है। मलबे में कई कर्मचारी दब गए, जिन्हें बाहर निकाला गया। 15 घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है।

दूर तक सुनाई दी आवाज
SBL एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्योगिक विस्फोटकों की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर जैसे विस्फोटक बनाने का काम करती है। रविवार सुबह कर्मचारियों ने काम शुरू ही किया था, कि प्लांट में डेटोनेटर बनाने की प्रोसेस के दौरान एक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना के दौरान कंपनी में 30 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।
View this post on Instagram
PM-CM ने जताया शोक
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर शोक जताया, साथ ही मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रु की सहायता राशि देने की घोषणा की।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा- NDRF और SDRF की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। 17 लोगों ने जान गंवाई है। मैं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें तुरंत नागपुर ले जाया गया है। आपातकालीन आदेश जारी कर दिए गए हैं। फडणवीस ने मृतकों को 5 लाख रुपए की सहायता राशी देने की घोषणा की।
