Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Nagod News: गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम भाइयों ने ब्राह्मण परिवार को बचाया, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Nagod News: गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम भाइयों ने ब्राह्मण परिवार को बचाया, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

divya mistry June 30, 2025

Nagod News: नागौद में एक बड़ी दुर्घटना उस वक्त टल गई, जब गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने एक ब्राह्मण परिवार को जान की बाजी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना शनिवार देर रात करीब 3:05 बजे की है, जब नागौद के अस्पताल चौराहे स्थित सीएससी क्वार्टर में रहने वाली रमा नर्स के घर के बाहर खड़ी उनकी कार में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और चौराहे पर भीड़ एकत्रित हो गई।

Nagod News
Nagod News

Nagod News: कर्मचारियों समेत घटनास्थल पर पहुंच गई

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार में भीषण आग लगी हुई है और ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ता जा रहा है, क्योंकि ठीक बगल में एक और कार खड़ी थी। हालात की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तुरंत टीआई अशोक पांडेय को फोन कर पूरी घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल फोर्स रवाना कर दी। वहीं नगर परिषद की फायर ब्रिगेड भी अपने कर्मचारियों समेत घटनास्थल पर पहुंच गई।

Nagod News: गौतम समेत कई लोगों का अहम योगदान रहा

आग की भयावहता को देखते हुए आस-पास के क्वार्टर खाली करवा लिए गए। राहत की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद रमा नर्स और उनके बेटे उज्ज्वल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में मोहम्मद कलीम, बऊवा, बल्लू खान, गुड्डा खान, सिमरान अली, मोहसिन सिद्दीकी, नितिन गौतम समेत कई लोगों का अहम योगदान रहा।

Nagod News: जिन्होंने कार में आग लगाई थी

इस घटना में नागौद पुलिस, नगर परिषद की फायर ब्रिगेड और समाजसेवी एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी समेत अन्य लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल जरूर है, लेकिन लोगों की एकता और सहयोग ने इस मुश्किल वक्त में इंसानियत की मिसाल कायम कर दी। फिलहाल, पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जिन्होंने कार में आग लगाई थी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sarzameen Teaser OUT: ‘सरजमीन’ का टीजर हुआ रिलीज, इमोशन और थ्रिल के साथ देशभक्ति का जज्बा!
Next: Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री मोहन यादव का खंडवा दौरा: जल संरक्षण को मिली नई दिशा

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.