Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मसूरी में भारी बारिश ने मचाई तबाही: दुकान ढही, होटल को खतरा
  • उत्तराखंड

मसूरी में भारी बारिश ने मचाई तबाही: दुकान ढही, होटल को खतरा

himani Shrotiya August 12, 2025
Mussoorie Heavy Rainfall: मसूरी, उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन में मंगलवार सुबह भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई। मसूरी नगर पालिका परिशद के वार्ड नंबर 12 में होटल वाइल्ड फ्लावर के पास दलबीर सिंह गुसाईं की पुरानी दुकान अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे ने न सिर्फ दुकान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया, बल्कि पास के होटल को भी खतरे में डाल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रातभर रुक-रुक कर हुई मूसलधार बारिश ने जमीन को कमजोर कर दिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
भारी बारिश ने मचाई तबाही
भारी बारिश ने मचाई तबाही

दुकान मलबे में बदली, लाखों का नुकसान

सुबह जब लोग नींद से जागे, तभी एक जोरदार आवाज ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। देखते ही देखते दलबीर सिंह की दुकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। दुकान में रखा सारा सामान, फर्नीचर और निर्माण सामग्री बर्बाद हो गया। इस हादसे से दलबीर सिंह को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई। हालांकि, पास के होटल वाइल्ड फ्लावर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है, और इसे भविष्य में खतरा बना हुआ है।

मसूरी में दुकाने ढही
मसूरी में दुकाने ढही

Mussoorie Heavy Rainfall: बारिश ने कमजोर की जमीन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मसूरी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रही मूसलधार बारिश ने जमीन को और कमजोर कर दिया। इस इलाके में पहले भी भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं, और इस बार बारिश ने स्थिति को और गंभीर कर दिया। दुकान के ढहने की वजह से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अब अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

प्रशासन का मौके पर निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कमल राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। राठौर ने बताया कि यह क्षेत्र भूस्खलन के खतरे की जद में है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंपने की बात कही। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित दलबीर सिंह को आपदा राहत नियमों के तहत मदद दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और खतरे वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के नरेला में नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप: दो आरोपी गिरफ्तार
Next: कौन हैं 124 साल की मिंता देवी: नाम-फोटो की टीशर्ट प्रियंका गांधी ने पहनी

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.