
विकास की झलक
नगर पालिका टाउन हॉल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा बीते एक साल में किए गए विकास कार्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री में मसूरी माल रोड को फ्री वेंडर जोन घोषित करने, पटरी व्यापारियों के लिए नए पालिका बाजार के निर्माण, गली-मोहल्लों की सड़कों के सुधार, दूर-दराज क्षेत्रों से कूड़ा उठान व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाया गया।
कर्मचारियों को मिला सम्मान
पहले से चली आ रही अनियमितताओं को समाप्त करते हुए नई नीति के तहत सफाई कर्मचारियों को अब 17,000 रुपये मानदेय के साथ कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका के पहले स्थान पर आने पर मिले 25 लाख के पुरस्कार में से 12.30 लाख रुपये कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए गए।
Mussoorie New Dispensaries: मसूरी का विकास लक्ष्य
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उनका लक्ष्य मसूरी का चौमुखी विकास है और कामों में निरंतर तेजी लाई जा रही है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई चल रही है और जल्द ही परिणाम सामने आएंगे। जनता ने भ्रष्टाचार को नकारते हुए सही फैसला लिया।

‘2027 में भी BJP सरकार’
Mussoorie New Dispensaries: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका बोर्ड के 1 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि मसूरी में BJP का ट्रिपल इंजन पूरी रफ्तार से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, ट्रैफिक जाम से निजात और शहर के सुनियोजित विकास के लिए कई योजनाओं तलाई जा रही है। कुछ योजनाओं पर काम चल रहा है, जो जल्द धरातल पर उतरेंगी। जोशी ने पालिका अध्यक्ष से अपील की कि वे राजनीतिक आरोपों को नजरअंदाज करे और जनता की आवाज बनकर काम करती रहें। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार जनता के सहयोग से बनेगी।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट
