Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Mushroom Benefits and Side Effects: मशरूम खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, लेकिन नुकसान से भी रहें सावधान!
  • Lifestyle

Mushroom Benefits and Side Effects: मशरूम खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, लेकिन नुकसान से भी रहें सावधान!

Hema Gupta August 29, 2025

Mushroom Benefits and Side Effects: मशरूम को भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में सुपरफूड के रूप में देखा जाता है। इसमें पोषण भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह कई बीमारियों से बचाव में मददगार होता है। लेकिन, अगर इसे सही तरीके से न खाया जाए तो इसके दुष्प्रभाव भी सामने आ सकते हैं। आइए जानते हैं मशरूम खाने के फायदे और नुकसान—

Read More: Banana Leaf Benefits: जानिए भोजन से पूजा तक, केले का पत्ता क्यों है खास – स्वास्थ्य, परंपरा और फायदे…

मशरूम में पाए जाने वाले पोषक तत्व…

मशरूम पौष्टिकता से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

इसमें विटामिन B1, B2, B12 और D, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और आयरन और एंटीऑक्सीडेंट, सेलेनियम पाए जाते हैं, ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।

मशरूम खाने के फायदे…

वजन घटाने में मददगार…

मशरूम में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। वजन कम करने वालों के लिए मशरूम डाइट का अहम हिस्सा बन सकता है।

दिल को रखे स्वस्थ…

मशरूम में पोटैशियम और फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज़ का खतरा कम हो सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद…

विटामिन D की मौजूदगी मशरूम को हड्डियों के लिए बेहद खास बनाती है। यह हड्डियों को मज़बूती देता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

इम्यूनिटी को करे मजबूत…

मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक..

मशरूम में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह डायबिटिक मरीजों के लिए एक हेल्दी विकल्प माना जाता है।

स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद…

मशरूम में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को हेल्दी रखता है और बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है।

मशरूम खाने के नुकसान…

एलर्जी की समस्या…

कुछ लोगों को मशरूम से एलर्जी हो सकती है। इससे स्किन पर खुजली, लाल धब्बे या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

पेट से जुड़ी परेशानी…

कच्चा या ज्यादा मात्रा में मशरूम खाने से पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

जहरीले मशरूम का खतरा…

प्राकृतिक रूप से उगने वाले कई मशरूम जहरीले होते हैं। इन्हें गलती से खा लेने पर उल्टी, दस्त, सिरदर्द और यहां तक कि जान का भी खतरा हो सकता है। इसलिए हमेशा बाजार से ही प्रमाणित मशरूम खरीदें।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या…

जो लोग पहले से ही लो BP की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए ज्यादा मशरूम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है।

गर्भवती और बच्चों के लिए सावधानी…

गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को मशरूम खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि यह पाचन पर असर डाल सकता है।

सही तरीके से मशरूम खाने के टिप्स…

1. हमेशा ताजे और साफ मशरूम का ही उपयोग करें।

2. कच्चा मशरूम खाने से बचें, इसे पकाकर ही खाएं।

3. जहरीले या जंगली मशरूम का सेवन न करें।

4. सीमित मात्रा में ही मशरूम का सेवन करें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: जियो का IPO अगले साल जून तक आएगा: AI है हमारी पीढ़ी की कामधेनु-अंबानी
Next: देश में 1 करोड़ टीचरः 8 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.