Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MORENA में दिल दहला देने वाला हादसा: कंटेनर ने कार को 1 किमी तक घसीटा, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
  • मध्य प्रदेश

MORENA में दिल दहला देने वाला हादसा: कंटेनर ने कार को 1 किमी तक घसीटा, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Narendra Singh September 15, 2025

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बेहद दुखद और भयानक सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे-44 पर गंगापुर हनुमान मंदिर के पास धौलपुर की ओर जा रही स्विफ्ट कार का अचानक संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर को लांघ कर दूसरी साइड सड़क पर पहुंच गई. तभी सामने से चले आ रहे कंटेनर चालक ने कार को टक्कर मार दी और उसे लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया. इस भीषण दुर्घटना में गाड़ी में सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया.

संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ

मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर सड़क किनारे स्थित गंगापुर नहर के पास रविवार की शाम मुरैना से धौलपुर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार का अचानक संतुलन बिगड़ा और कार डिवाइडर लांघ कर दूसरी साइड के हाइवे पर जा पहुंची. तभी धौलपुर से मुरैना की ओर एक कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एक कार में टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

कार में फंसे शव, ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से कार में फंसी दंपत्ति को बाहर निकाला और NHI की एम्बुलेंस में रखकर जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पुलिस चौकी ने दोनों बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया गया. मृतकों के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने मृतकों की पहचान महेंद्र यादव और उसकी पत्नी सपना के रूप में की. दोनों मैनपुरी जिले के रहने वाले बताये गए हैं.

बेटे से मिलने आया था परिवार

परिजनों ने बताया कि, महेंद्र बैंक मैनेजर है और उनका बेटा ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहा है. बेटे से मिलने के लिए रविवार की सुबह नरेंद्र और सपना कार में सवार होकर ग्वालियर के लिए गए हुए थे. बच्चे से मिलकर जब रविवार की शाम दम्पति वापस अपने घर जा रहे थे तभी मुरैना में ये हादसा हो गया. पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान

पुलिस को कार से आधार कार्ड और बैंक पासबुक मिली। इससे मृतकों की पहचान नरेंद्र यादव और सपना यादव के रूप में की गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किस जिले या शहर के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है।

Read More:- echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली

Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत – बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: काशी पहुंचने से पहले खत्म हो गया सफर: श्रद्धालुओं की चीखों से गूंजा हाईवे
Next: लोग गालियां देते हैं, क्या करूं? अनिरुद्धाचार्य से बोलीं अंजलि राघव

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.