Muradabad Muntarin Ajay Wedding: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक महोब्बत की कहानी सामने आई है। जहां प्रेमिका ने हथेली पर रखा पानी, आंखों में उमड़ते जज्बात और जीवन का सबसे अहम फैसला लिया। रोजा रखी मुनतरीन मंदिर पहुंची और अपने बॉयफ्रेंड अजय का हाथ थाम लिया।
3 साल का रिश्ता
मुरादाबाद में अजय और मुनतरीन का पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में थे। उनकी शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे। जिसके बाद कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन दोनों ने शादी करने की जिद्द नहीं छोड़ी। शुक्रवार की सुबह मुनतरीन घर से निकली और सीधा अजय के पास पहुंची। जिसके बाद दोनों ने पहले वकील की मदद लेकर बिलारी के शिव मंदिर में शादी करने का फैसला किया।

रोजा तोड़ा, हिंदू बनी
पंडित ने मंदिर में मुनतरीन की हथेली पर पूजा के दौरान पीने के लिए जल दिया। रोजा होने के चलते मुनतरीन पहले तो ठिठकी, लेकिन अगले ही पल उसने जल पी लिया। मुनतरीन घर से निकली तो उसके परिजनों ने भी उसका पीछा किया। जब मुनतरीन के परिजनों को जानकारी मिली कि वह मुरादाबाद पहुंच गई तो वह भी वहां पहुंच गए, लेकिन युवती के साथ वकील मौजूद थे।
Muradabad Muntarin Ajay Wedding: सुरक्षा की मांग
शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर मुस्कान रख लिया। परिवार के विरोध के बीच दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और SSP के कार्यालय पहुंचकर जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। SSP के निर्देश पर दोनों को सुरक्षा दी गई। फिलहाल, दंपति दिल्ली रवाना हो चुके हैं। मुनतरीन उर्फ मुस्कान का कहना है कि उसके लिए प्यार ही सबसे बड़ा धर्म है और उसी के लिए उसने यह फैसला लिया है।
