‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान का भी मांगा हिसाब
Municipal Corporation Meeting: राजधानी भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग में आवारा कुत्तों को लेकर किए सवाल पर हंगामा खड़ा हो गया। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस पार्षद ने नसीम गफूर ने पूछा कि पिछले बजट में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। ये राशि कहां खर्च हुई?
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
पार्षद ने पूछा कहां गए 1 करोड़
इस पर एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल ने बताया कि नगर निगम कुत्तों के लिए बाड़े का निर्माण नहीं करता। इसका पिंजरा बनता है, जो बनाए गए हैं। इस पर गफूर ने कहा कि इतनी राशि खर्च होने के बाद आवारा कुत्ते क्यों हैं? वहीं, दूसरा प्रश्न नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने सीवेज प्रकोष्ठ में गड़बड़ी और जांच से जुड़ा प्रश्न पूछा। एमआईसी मेंबर रविन्द्र यति ने इसका जवाब दिया। जकी ने तीसरे प्रश्न में ‘एक पौधा मां के नाम अभियान’ में खर्च की गई राशि का हिसाब मांगा। बीजेपी पार्षद पप्पू विलास ने कहा कि कांग्रेस को अच्छे काम में भी आपत्ति है?
Read More- Damoh News: दमोह में बच्चा चोर महिला गिरफ्तार
Municipal Corporation Meeting: एक घंटे के प्रश्नकाल में 13 प्रश्न
बैठक में महापौर मालती राय और एमआईसी मेंबर निगम शामिल हैं। शुरुआत में पार्षद समर हुजूर ने निर्माण कार्य को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- जिस जगह काम होना था, वहां न होकर अन्य जगह कर दिए गए। दोपहर करीब 12 बजे प्रश्नकाल शुरू हो गया। एक घंटे के प्रश्नकाल में 13 प्रश्न पटल के सामने रखे जाएंगे।बैठक में दो प्रमुख प्रस्ताव आएंगे। पहला- निगम अपनी दुकानों की छतों को किराए पर देगा और दूसरा-10 नंबर मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाएगा। छतों के किराए पर देने के प्रस्ताव से निगम की आय बढ़ेगी। वर्तमान में निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कई बार कर्मचारियों के वेतन के ही लाले पड़ जाते हैं।
