Mukul Dev Passed Away: बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। वे न सिर्फ एक उम्दा अभिनेता थे बल्कि एक संवेदनशील और समझदार इंसान के रूप में भी पहचाने जाते थे। वे अभी 54 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
एक की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें हाल ही में अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी मौत का स्पष्ट कारण अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि, मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली में हुआ था।
विंदु दारा सिंह ने की पुष्टि, बताया—अकेलेपन में जी रहे थे मुकुल..
अभिनेता विंदु दारा सिंह ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुकुल अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद से काफी अकेले हो गए थे। उन्होंने बताया-
“अपने माता-पिता की मौत के बाद मुकुल खुद को अलग-थलग कर रहा था। वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और किसी से भी नहीं मिलता था। पिछले कुछ दिनों में उसकी तबीयत खराब हो गई थी और वह अस्पताल में था। उसके भाई और उसे जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह एक अद्भुत व्यक्ति था, और हम सभी उसे याद करेंगे”
Rest in peace my brother #MukulDev ! The time spent with you will always be cherished and #SonOfSardaar2 will be your swansong where you will spread joy and happiness to the viewers and make them fall down laughing ! pic.twitter.com/oyj4j7kqGU
— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) May 24, 2025
View this post on Instagram
दीपशिखा नागपाल का भावुक पोस्ट…
मुकुल देव की करीबी दोस्त और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने इंस्टाग्राम पर मुकुल के साथ एक फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दी। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा –
“उन्होंने कभी किसी को अपनी बीमारी के बारे में बताया ही नहीं। हमारा एक व्हाट्सएप ग्रुप था जिसमें वह अक्सर एक्टिव रहते थे। आज सुबह जब मैंने यह खबर सुनी, तो बार-बार उनके नंबर पर कॉल करती रही, उम्मीद थी कि वह फोन उठाएंगे।”

टीवी से रखा था एक्टिंग में कदम..
मुकुल देव ने 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें वह ‘विजय पांडे’ के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने ‘एक से बढ़कर एक’ और ‘फियर फैक्टर इंडिया’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया।
फिल्म ‘दस्तक’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू..
मुकुल ने 1996 में सुष्मिता सेन की डेब्यू फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने ‘कहानी घर घर की’, ‘कभी कभी प्यार कभी कभी यार’ जैसे पॉपुलर टीवी शो और फिल्मों में काम किया।

60 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय…
उन्होंने हिंदी के अलावा पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने कुल 60 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है, जिनमें ‘सन ऑफ सरदार’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘R… राजकुमार’, और ‘जय हो’ जैसी फिल्में प्रमुख हैं।
2022 में दिखे थे आखिरी बार..
मुकुल देव आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंत द एंड’ में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। टीवी पर वह आखिरी बार 2018 में आए सीरियल ’21 सरफरोश’ में दिखाई दिए थे। वहीं OTT पर उन्होंने 2020 में ‘State of Siege: 26/11’ वेब सीरीज में दमदार भूमिका निभाई थी।
कई लोगों ने उन्हें याद करते हुए दी श्रद्धांजलि…
The film industry has lost another quiet star. Actor Mukul Dev, known for his warmth and strong screen presence, passed away on May 23. He was 54. Mukul had been unwell for the past few days and was admitted to the ICU. #MukulDev #MukulDev #MukulDev #SonOfSardaar pic.twitter.com/am3hh67K2S
— Anmol Mittal (@theanmolmittal) May 24, 2025
Really upset with the sad news of dear Mukul leaving us so soon. A powerhouse performer and a lovely person. My deepest condolences to @RahulDevRising @mugdhagodse267 and the entire family. God be with you all during these tough times. 🙏🏻🙏🏻🙏🏻. Om Shanti. pic.twitter.com/48ARopc9vk
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) May 24, 2025
Actor Mukul Dev, younger brother of actor Rahul Dev, has passed away in Delhi. According to his friends, he was unwell .The actual reason for his death, however, is yet to be known.
A few of his famous films include Dastak, Yamla Pagla Deewana, R… Rajkumar, Jai Ho and others.… pic.twitter.com/MJedU0TH7G
— Dil Toh Bachcha Hai Ji🇮🇳🚩 (@bronz_O_Genius) May 24, 2025
SAD NEWS! Actor Mukul Dev passes away at 54.
🕉️ Shanti 🙏
Mukul Dev is an Indian actor known for his work in both Bollywood and regional cinema, as well as television. Here are some of his notable films:
Bollywood Films:
Dastak (1996) – Debut film
Qila (1998)
Wajood (1998)… pic.twitter.com/LUqrjPLQNR
— SHREYANSH GHN (@GhnShreyan11608) May 24, 2025
