
Mukesh Chandrakar Murderer: बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार हैदराबाद से देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच के लिए गठित SIT की टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है.
Mukesh Chandrakar Murderer:मास्टमाइंड सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में जांच करने के लिए गठित की गई SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने हैदराबाद से हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने ये कार्रवाई रविवार की देर रात अंजाम दिया. फिलहाल, सुरेश से पूछताछ जारी है. सुरेश की पत्नी को भी कांकेर से गिरफ्तार किया गया है.
Mukesh Chandrakar Murderer:आरोपी की पत्नी ने भी हिरासत में
सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में रविवार की शाम कांकेर से हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ जारी है. बता दें कि घटना के बाद से ही आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर फरार था. इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
Mukesh Chandrakar Murderer:ड्राइवर के घर छिपा था आरोपी
मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में अपने ड्राइवर के घर पर छिपा हुआ था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया. इस गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया.
Mukesh Chandrakar Murderer:गंभीर हालत में मिला था मुकेश का शव
बस्तर की मुखर आवाज माने जाने वाले मुकेश चंद्राकर की कुछ दिनों पहले उनके करीबी और रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के जीमन पर बने सेप्टिक टैंक में शव मिला था. पत्रकार मुकेश 1 जनवरी की रात से घर से लापता थे. जब मुकेश का पता नहीं चला, तो उनके भाई युकेश चंद्राकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस मामला दर्ज करके मुकेश की तलाश शुरू कर दी थी. वहीं, पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु कि तो पता चला मुकेश की हत्या करके उनके शव को आरोपियों ने सेप्टिक टैंक के अंदर डाल दिया था.
