MS Dhoni IPL 2026 Match: भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे। लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि, धोनी कुछ ही मैच में खेलते नजर आएंगे। वो IPL के सभी मैच नही खेलेंगे।
रिपोर्ट के अनुषार, CSK के मैनेजमेंट ने इस बात कि पुष्टि की है कि वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए माही को कुछ मैचों से ब्रेक दिया जा सकता है।
MS Dhoni IPL 2026 Match: कुछ मैच में ही नजर आएंगे माही
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि धोनी चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने इस सीजन के लिए अपनी उपलब्धता स्पष्ट कर दी है। वे सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह फिलहाल कहना मुश्किल है।’

MS Dhoni IPL 2026 Match: CSK में विकेटकीपिंग का विकल्प मौजूद
CSK टीम की स्क्वाड में इस बार संजू सैमसन भी हैं, ऐसे में टीम के पास विकेट कीपिंग के लिए मजबूत विकल्प है। कहा जा रहा है, जिस मैच में महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया जाएगा। उनकी भूमिका में संजू सैमसन मौजूद रहेंगे।
हालांकि, संजू के अलावा टीम में टीम में उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं।
