Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • Top Story
  • MS Dhoni ICC Hall of Fame: महेंद्र सिंह धोनी बने ICC हॉल ऑफ फेम का हिस्सा…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

MS Dhoni ICC Hall of Fame: महेंद्र सिंह धोनी बने ICC हॉल ऑफ फेम का हिस्सा…

Hema Gupta June 10, 2025

MS Dhoni ICC Hall of Fame: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया है। सोमवार को ICC ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

Read More: UEFA Nations League 2025 Final: पुर्तगाल ने स्पेन को 5-3 से दी मात…

महेंद्र सिंह धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। ICC ने उनके करियर की तारीफ करते हुए कहा –
“17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच… ये आंकड़े सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर की पहचान हैं।”

“यह मेरे लिए गर्व की बात” – धोनी

धोनी ने इस उपलब्धि पर कहा कि –

“ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। दुनियाभर के दिग्गजों की सूची में अपना नाम देखना गर्व का पल है। इसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”

तीनों ICC ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान…

धोनी ने बतौर कप्तान भारत को तीनों प्रमुख ICC ट्रॉफी जिताईं –

1. 2007 – T20 वर्ल्ड कप

2. 2011 – वनडे वर्ल्ड कप

3. 2013 – चैंपियंस ट्रॉफी

धोनी के नेतृत्व में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर-1 रैंकिंग हासिल की। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने न केवल बड़ी ट्रॉफियां जीतीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी आत्मविश्वास और दिशा दी।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, वह अभी भी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं और टीम के मेंटर और प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

धोनी के करियर के आंकड़े…

एम एस धोनी ने वनडे में 350 मैच खेले और 10,773 रन बनाए। और टी 20 में 98 मैच खेले, जिसमें 1617 रन बनाए। वहीं टेस्ट में 90 मैच खेले और कुल 538 मैच खेले, जिसमें कुल 17266 रन बनाए।

2025 ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल अन्य खिलाड़ी..

इस बार ICC ने कुल 7 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में जगह दी है, जिनमें 5 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी शामिल हैं:

पुरुष खिलाड़ी…

1. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

2. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)

3. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

4. ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)

5. डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)

महिला खिलाड़ी…

1. सना मीर (पाकिस्तान)

2. सारा टेलर (इंग्लैंड)

धोनी से पहले हॉल ऑफ फेम में शामिल भारतीय खिलाड़ी…

1. सुनील गावस्कर
2. बिशन सिंह बेदी
3. कपिल देव
4. अनिल कुंबले
5. राहुल द्रविड़
6. सचिन तेंदुलकर
7. वीनू मांकड़
8. डायना एडुल्जी
9. वीरेंद्र सहवाग
10. नीतू डेविड
11. एमएस धोनी

ICC और जय शाह का बयान…

ICC ने कहा कि 2007 में जब भारत ODI वर्ल्ड कप से बाहर हुआ, तब धोनी को पहली बार T20 टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ भारत को चैंपियन बनाया।

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा –

“हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन महान खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं जिन्होंने क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। धोनी सहित सभी 7 खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई।”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Home Remedies for Dry Clean: अपनाएं ये घरेलू उपाय देंगे ड्राई क्लीन जैसी सफाई…
Next: Akash Rao Girpunje: शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री और आला नेताओं ने दिया कांधा

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.