Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • MS Dhoni Defamation Case: धोनी के 100 करोड़ मानहानि मामले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, नियुक्त हुआ एडवोकेट कमिश्नर…
  • खेल की दुनिया

MS Dhoni Defamation Case: धोनी के 100 करोड़ मानहानि मामले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, नियुक्त हुआ एडवोकेट कमिश्नर…

Hema Gupta August 12, 2025

MS Dhoni Defamation Case: पूर्व भारतीय कप्तान और सबके चहीते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस में मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई का आदेश दिया है। कोर्ट ने भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए धोनी का बयान एडवोकेट कमिश्नर के माध्यम से दर्ज करने का निर्णय लिया गया है।

Read More: Cristiano Ronaldo Engagement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज से की सगाई…

2014 में दर्ज हुआ था केस…

सूत्रो के अनुसार, धोनी ने यह केस 2014 में दो प्रमुख मीडिया चैनलों के खिलाफ दर्ज किया था। आरोप था कि 2013 के IPL सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग घोटाले पर टीवी डिबेट के दौरान उनके खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में धोनी ने ₹100 करोड़ हर्जाने की मांग की थी।

Read More: Cristiano Ronaldo Engagement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज से की सगाई…

एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति…

मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस सीवी कार्तिकेयन ने धोनी के बयान और सबूत दर्ज करने के लिए एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया है। कोर्ट का उद्देश्य सुनवाई के दौरान भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचना है। धोनी ने हलफनामे में आश्वासन दिया है कि वे कोर्ट और कमिश्नर के सभी निर्देशों का पालन करेंगे और चाहते हैं कि ट्रायल प्रक्रिया बिना किसी देरी के पूरी हो।

2013 का IPL स्पॉट फिक्सिंग कांड…

IPL 2013 सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया था। पुलिस जांच में BCCI के तत्कालीन अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के टीम हेड गुरुनाथ मयप्पन, तथा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा सहित कई बड़े नामों पर आरोप लगे थे।

 

राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी — एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला — को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए लोढ़ा कमेटी का गठन किया। कमेटी की सिफारिश पर 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया।

2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास…

महेंद्र सिंह धोनी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, हालांकि वे IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से अब भी खेलते हैं। धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को पहला टी-20 वर्ल्ड कप जिताया और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी भारत के नाम किया।

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड…

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी MS धोनी के नाम है। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं और CSK को पांच बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपिंग में उन्होंने 47 स्टंपिंग और 154 कैच का शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले पहले कैप्टन…

धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 235 मैचों में कप्तानी की है। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में टीम ने 136 मैच जीते और 97 में हार का सामना किया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Cristiano Ronaldo Engagement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज से की सगाई…
Next: Celebrities Objected Supreme Court Order: आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के फैसले पर कई सेलेब्स ने जताई आपत्ति!

Related Stories

SA vs NZ T20 Semifinal Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SA vs NZ T20 Semifinal Match: सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज

Hema Gupta March 4, 2026
RCB Home Ground 2026 Venue
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!

Hema Gupta March 4, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा,युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
  • दौसा होली पर 2 गुटों में संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.