Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Mrunal Thakur Dhanush Dating: मृणाल और धनुष एक-दूसरे को कर रहें हैं डेट! दोनों का खूबसूरत वीडियो वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Mrunal Thakur Dhanush Dating: मृणाल और धनुष एक-दूसरे को कर रहें हैं डेट! दोनों का खूबसूरत वीडियो वायरल…

Hema Gupta August 6, 2025

Mrunal Thakur Dhanush Dating: बॉलीवुड की जानी – मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हाल हि में मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज हुई। लेकिन एक्ट्रेस फिल्म से ज्यादा अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियो में बनी हुईं हैं। दरअसल मृणाल ठाकुर को साउथ के सुपर स्टार धनुष के साथ देखा गया, वो उनके कान में कुछ कहते हुए नजर आईं, जिसके बाद से ही उन दोनों के ऑफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुईं हैं।

Read More: Hollywood Actress Kelly Mac Death: हॉलीवड एक्ट्रेस केली की 33 की उम्र में निधन, जानिए वजह…

‘सन ऑफ सरदार 2’ स्क्रीनिंग के दौरान दिखी नजदीकियां…

हाल ही में फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मृणाल और धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें धनुष मृणाल का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं, जबकि मृणाल उनके कान में कुछ कहते दिख रही हैं। दोनों काफी क्लोज और खुश दिखाई दे रहे थे, जिससे इनकी अफेयर की खबरों को और ज्यादा हवा मिल गई।

सूत्र ने किया रिश्ते का खुलासा…

इन वायरल खबरों के बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि – मृणाल और धनुष सच में डेटिंग कर रहे हैं। सूत्र के अनुसार –

“हां, यह सच है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि यह रिश्ता अभी नया है, और वे फिलहाल इसे ऑफिशियल नहीं करना चाहते। दोनों को साथ में समय बिताना पसंद है और उनके विचार, मूल्य और सोच काफी हद तक मेल खाते हैं।”

दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी…

बताया जा रहा है कि मृणाल और धनुष की मुलाकात एक साउथ इवेंट के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जल्द ही दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सहज और बेफिक्र नजर आते हैं।

बॉलीवुड और साउथ में व्यस्त हैं मृणाल ठाकुर…

मृणाल ठाकुर इन दिनों हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। उनकी फिल्म ‘सीता रामम’ ने उन्हें साउथ में भी लोकप्रिय बना दिया है। वर्तमान में वह अदिवी शेष के साथ फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसके लिए वह मुंबई और हैदराबाद के बीच सफर करती रहती हैं।

फैंस कर रहे हैं रिश्ते पर चर्चा…

हालांकि, अभी तक मृणाल या धनुष की ओर से इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन फैंस और इंडस्ट्री के जानकार इस नए कपल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी और तलाक..

साउथ सुपरस्टार धनुष की शादी ऐश्वर्या रजनीकांत से साल 2004 में हुई थी। ऐश्वर्या, सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं। दोनों ने कम उम्र में शादी की थी और करीब 18 साल तक साथ रहे।

जनवरी 2022 में, धनुष और ऐश्वर्या ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की कि वे अलग हो रहे हैं। हालांकि उस समय यह केवल सेपरेशन (separation) था। इसके बाद, लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, साल 2024 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया।

धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे भी हैं – यात्रा और लिंगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RakhiCelebration: छत्तीसगढ़ के इस MLA ने तोड़ा खान सर का रिकॉर्ड !
Next: राहुल बोलेः ‘ट्रम्प धमका रहे हैं, मोदी अडाणी की जांच की वजह से चुप हैं

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.