Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Mrunal Thakur Apologized: मृणाल ठाकुर के पुराने बयान पर बवाल, अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी…
  • एंटरटेनमेंट

Mrunal Thakur Apologized: मृणाल ठाकुर के पुराने बयान पर बवाल, अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी…

Hema Gupta August 15, 2025

Mrunal Thakur Apologized: बॉलीवुड की उभरती स्टार मृणाल ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं है, दरअसल, उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से वो विवादों में घिर गई हैं, लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहें हैं। वो इस वायरल वीडियो में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बॉडी को लेकर कमेंट करती नजर आ रहीं हैं। पुरानी वीडियो के सामने आने और ट्रोलिंग के बाद मृणाल ने उस बयान पर अफसोस जताते हुए माफी मांगी है।

Read More: Independence Day 2025 Celebrity: सेलिब्रिटीज ने तिरंगे के साथ तस्वीरें शेयर कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं….

सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर मांगी माफी…

एक्ट्रेस मृणाल ने 14 अगस्त को अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डालकर एक नोट शेयर किया, उसमें उन्होंने लिखा कि- “19 साल की उम्र में मैंने कई बेवकूफी भरी बातें की थीं। मुझे समझ नहीं था कि मेरे शब्दों का क्या असर होगा। मजाक में कही गई बातें भी किसी को चोट पहुंचा सकती हैं, और ऐसा हुआ। इसके लिए मैं दिल से माफी चाहती हूं। मेरा इरादा कभी भी किसी की बॉडी शेमिंग करने का नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा कि यह एक इंटरव्यू में हल्के-फुल्के अंदाज में की गई बातचीत थी, लेकिन शब्दों का चयन बेहतर हो सकता था।

एक्ट्रेस ने अपने नोट में यह भी लिखा—

“मेरा इरादा कभी किसी को बॉडी शेम करने का नहीं था। समय के साथ मैंने समझा है कि सुंदरता हर रूप में होती है और इसे अपनाना जरूरी है।”

हालांकि, मृणाल ने बिपाशा बसु का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों से अंदाजा लगाया गया कि यह माफी उन्हीं के लिए थी।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं…

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मृणाल के माफी वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। कुछ ने लिखा कि “अगर माफी मांग रही हैं तो नाम भी लिखना चाहिए।” वहीं, कुछ लोगों ने इसे परिपक्वता का कदम बताया।

आखिर कैसे शुरु हुआ विवाद?

यह विवाद उस समय शुरु हुआ जब मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा वो वीडियो तब का है जब मृणाल टीवी इंडस्ट्री में काम करती थी। उस समय एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने को- स्टार अर्जित तनेजा से कहा था कि-

“क्या आप ऐसी लड़की से शादी करना चाहेंगे जो मर्दाना हो और जिसके मसल्स हों?”

अर्जित ने जवाब दिया कि वे टोन्ड लड़की से शादी करना चाहेंगे, जिस पर मृणाल ने कहा—

“जाओ जाकर बिपाशा से शादी कर लो।”

आगे एक्टर ने कहा था कि- “अगर वो इस शो में होतीं तो मैं उनसे जरूर शादी करता, तो मृणाल ने कहा, मैं बिपाशा से लाख गुना अच्छी हूं, ओके।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GONE GIRL (@wholesomeandmean)

मृणाल के करियर की बात करें तो…

एक्ट्रेस ने कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों में, वह “लव सोनिया”, “सुपर 30”, “बाटला हाउस”, “धमाका”, “तूफान”, “जर्सी”, और “पिप्पा” जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। तेलुगु फिल्म उद्योग में, उन्होंने “सीता रामम” और “हाय नन्ना” जैसी फिल्मों में काम किया है। और हाल ही में उनकी “सन ऑफ सरदार 2” फिल्म रिलीज हुई, जिसमें लीड एक्टर के रोल में अजय देवगन भी नजर आएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

मृणाल ठाकुर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में “आँख मिचोली”, “पिप्पा”, “हाय नन्ना” और “AA22xA6” शामिल हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: crime awareness: देवभूमि द्वारका – भानवड़ में अपराधियों को सजा के साथ मिल रहा सामाजिक सबक
Next: Independence Day: लिमखेड़ा, दाहोद जिला – 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.