Mrunal React Marriage Rumors: साउथ के फेमस सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड के जानी – मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों डेटिंग को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो उनकी शादी की डेट तक बता दी गई। इन अफवाहों के बीच एक्ट्रेस का बयान सामने आया है, जिससे यह साफ होता है, कि ये खबरें महज अफवाह है। जानिए मृणाल ने क्या कहा?
मृणाल ने डेटिंग और शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए मृणाल ठाकुर ने कहा कि-
‘यह अंदर की दुनिया है और बाहर की दुनिया का अपना एक अलग परसेप्शन होता है। कभी मुझे पता चलता है कि मेरी शादी होने वाली है, कभी सुनने को मिलता है कि यह होने वाला है, वह होने वाला है। मैं खुद इन बातों से वाकिफ नहीं होती थी। पहले इन सबसे बहुत फर्क पड़ता था, लेकिन अब मैं इन पर हंसती हूं।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि –
‘अगर मुझे अपनी पर्सनल जिंदगी या किसी खास बात की जानकारी देनी होगी, तो मैं खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करुंगी। अफवाहें खबर नहीं होतीं। एक पत्रकार के रूप में यह जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले मुझसे या मेरी टीम से पुष्टि की जाए।’
उन्होंने यह भी कहा कि-
‘पहले मेरी कोई PR टीम नहीं थी, लेकिन बार-बार फैल रही गलतफहमियों और अफवाहों के कारण मुझे PR टीम रखनी पड़ी।
‘सोशल मीडिया और खबरों में चल रही चर्चाओं से अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पहले इन बातों का असर होता था।’
‘कई झूठी बातें बोल दी जाती हैं’- मृणाल
मृणाल ठाकुर ने कहा कि- ‘कई फिल्मों में मेरा नाम जोड़ दिया जाता है, जबकि मुझे उन प्रोजेक्ट्स के लिए संपर्क तक नहीं किया गया होता। बाद में खबरें आती हैं कि मैंने ज्यादा फीस मांग ली, इसलिए फिल्म नहीं की।
ये बातचीत कहां हो रही है? क्यों हो रही है? किसी कलाकार की छवि खराब क्यों की जा रही है? जब कोई तथाकथित प्रामाणिक अफवाह चल रही हो, तो क्या एक बार संबंधित कलाकार से पूछ लेना जरूरी नहीं समझा जाता?’

उन्होंने आगे कहा कि-
आजकल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं भी खबरों की तरह प्रकाशित हो रही हैं, जो चिंता का विषय है।’
मृणाल ने आगे कहा कि –
“मैं चाहती हूं कि ध्यान मेरे काम पर हो। मैं किसी और का नाम लेकर आगे बढ़ने में विश्वास नहीं करती। यह मैं नहीं हूं।”
अंत में यह भी कहा कि- ‘फिल्म और किरदारों पर चर्चा होना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर जो दिखता है, वह हमेशा सच नहीं होता।’
कैसे आईं डेटिंग की खबरें?
साल 2025 में मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ रिलीज हुई है, जिसके प्रीमियर में मृणाल और धनुष साथ नजर आएं थे तब से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही है।
इसके बाद जब साउथ एक्टर धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क’ की रैप- अप पार्टी में मृणाल ठाकुर नजर आई थी, जिसके बाद से डेटिंग की खबरें तेज हो गईं। मृणाल ठाकुर और धनुष एक -दूसरे को तो फॉलो करते ही हैं। साथ ही मृणाल धनुष की दोनों बहनों को भी फॉलो करती हैं। इस बात ने भी फैंस का ध्यान खींचा।

