Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MPPSC-2023 का परिणाम जारी: पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर
  • मध्य प्रदेश

MPPSC-2023 का परिणाम जारी: पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर

Narendra Singh November 9, 2025

गुना की मोनिका धाकड़, नीमच की पूजा जाट और विदिशा की शिवानी राय बनीं डीएसपी

mppsc 2023 final result ajit mishra topper: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शनिवार देर रात राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में पन्ना जिले के अजीत मिश्रा ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अजीत को 1575 में से 966 अंक प्राप्त हुए।दूसरे स्थान पर भुवनेश चौहान (941.75 अंक) और तीसरे स्थान पर सागर के यशपाल स्वर्णकार (909.25 अंक) रहे।

डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर पदों पर हुआ चयन

इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश में लगभग 26 डिप्टी कलेक्टर, 23 डीएसपी और 13 जनपद पंचायत सीईओ समेत कई अन्य पदों पर चयन किया गया।दमोह के अभिषेक जैन का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है।

mppsc 2023 final result ajit mishra topper: अजीत मिश्रा, टॉपर और नायब तहसीलदार

पन्ना के अजीत मिश्रा वर्तमान में मैहर में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत हैं। हाल ही में वे एक माह की ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर गए थे। लगभग तीन महीने पहले ही उनकी मैहर में पोस्टिंग हुई थी।

पहले ही प्रयास में डीएसपी बनीं गुना की मोनिका धाकड़

गुना जिले के आरोन की निवासी मोनिका धाकड़ ने पहले ही प्रयास में डीएसपी पद हासिल कर मिसाल कायम की है। मोनिका के पिता शैतान सिंह धाकड़ वर्तमान में पहारुआ पंचायत के सरपंच हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हिन्दूपथ स्कूल, राघौगढ़ से और उच्च शिक्षा इंदौर से प्राप्त की है।

नीमच की पूजा जाट और विदिशा की शिवानी राय भी बनीं डीएसपी

नीमच की पूजा जाट और विदिशा जिले के गंजबासौदा के करैया गांव की शिवानी राय का भी चयन डीएसपी पद पर हुआ है।शिवानी वर्तमान में बैतूल जिले में जनपद सीईओ के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले वे रीवा में पटवारी रह चुकी हैं।किसान परिवार से आने वाली शिवानी अपने गांव की पहली लड़की हैं जिन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

अन्य चयनित अभ्यर्थी

सागर बंडा के पवन कुमार जैन के पुत्र पंकज जैन का चयन सहकारिता विस्तार अधिकारी पद पर हुआ है। इसके अलावा स्वाति सिंह बघेल, मुस्कान सोनी, प्रिया असावाल, दीपिका नाकवाल, नेहा प्रजापति, राहुल मंडलोई और कई अन्य उम्मीदवारों ने भी विभिन्न पदों पर सफलता प्राप्त की है।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : सुकमा पुलिस को मिली सफलता,दो नक्सली गिरफ्तार
Next: Elena Rybakina WTA Finals 2025: फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर रचा इतिहास!

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.