Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • MPL Season 2 Gwalior Cricket: ग्वालियर में आज से क्रिकेट का महासंग्राम, द ग्रेट खली करेंगे उद्घाटन…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

MPL Season 2 Gwalior Cricket: ग्वालियर में आज से क्रिकेट का महासंग्राम, द ग्रेट खली करेंगे उद्घाटन…

Hema Gupta June 12, 2025

MPL Season 2 Gwalior Cricket: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच लौट आया है। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) सीजन-2 की शुरुआत आज, 12 जून 2025 से ग्वालियर में हो रही है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नए श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 7:30 बजे ग्वालियर चीताज (चीता) और चंबल घड़ियाल्स (घड़ियाल) टीमों के बीच खेला जाएगा।

Read More: Kohli Retirement Shastri On BCCI: विराट के संन्यास पर रवि शास्त्री ने BCCI पर लगाएं गंभीर आरोप!

द ग्रेट खली करेंगे टूर्नामेंट का उद्घाटन…

इस बार MPL की ओपनिंग सेरेमनी बेहद भव्य होने जा रही है। इसमें शामिल होंगे-

1. WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली

2. सिंधिया राजघराने के सदस्य

3. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

4. BCCI अधिकारी

इनकी मौजूदगी ने टूर्नामेंट के पहले दिन को और खास बना दिया है।

इस बार पुरुषों के साथ महिला टीमें भी दिखाएंगी दम…

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के दूसरे सीजन में इस बार रोमांच दोगुना होने वाला है, क्योंकि पहली बार पुरुषों के साथ महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट में 7 पुरुष टीमों के साथ 3 महिला टीमें भी भाग लेंगी।

पहला मुकाबला: ग्वालियर चीतास vs चंबल घड़ियाल्स..

टूर्नामेंट की शुरुआत आज ग्वालियर चीतास और चंबल घड़ियाल्स के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से होगी।
सूत्रो के अनुसार,इस मैच में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ग्वालियर चीतास की ओर से खेलते नजर आएंगे।

25 मैच, 13 दिन का क्रिकेट उत्सव…

12 जून से 24 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 25 मैच होंगे। इनमें 2 पुरुष सेमीफाइनल, 1 पुरुष फिनाले, 1 महिला फिनाले
शामिल हैं।

1. 13 जून से 18 जून तक हर दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे।
2. 19 जून से 21 जून तक हर दिन 3 मुकाबले होंगे – 2 पुरुष और 1 महिला मैच।
3. 22 जून को 2 मैच,
4. 23 जून को पुरुष टीमों के बीच 2 सेमीफाइनल,
5. 24 जून को फिनाले मैच होंगे।

इस बार ऑनलाइन खरीदने होंगे टिकट…

पहले सीजन में फैंस के लिए स्टेडियम में एंट्री फ्री थी, लेकिन इस बार दर्शकों को मैच देखने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने होंगे।
हालांकि, जो फैंस स्टेडियम नहीं आ सकते, वे JioCinema और हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Khargone NEWS: खरगोन में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़,मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
Next: कौशांबी में 8 साल की बच्ची के साथ रेप: समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिला

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.