कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाकुंभ न जाने पर बीजेपी,कांग्रेस आमने- सामने
MP Youth Congress President BJP warning: खबर राजधानी भोपाल से है जहां कांग्रेस नेता, सांसद राहुल गांधी के कुंभ स्नान न करने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है… बतादें की बीजेपी के कुछ नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान के रूप में माने जाने वाले कुंभ स्नान में भाग नहीं लिया। इसे हिंदू धर्म के प्रति उनकी असंवेदनशीलता के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का बीजेपी पर तीखा हमला
MP Youth Congress President BJP warning: बतादें की अब, इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने बीजेपी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा, अगर बीजेपी माफी नहीं मांगती है, तो हम पूरे प्रदेश में बीजेपी नेताओं के पुतले जलाएंगे। इतनाब ही नहीं आगे मितेन्द्र सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी राम के नहीं, बल्कि रावण के पदचिन्हों पर चल रही है और मध्य प्रदेश को अयोध्या नहीं, बल्कि लंका बना रही है। उनका कहना था कि बीजेपी के नेताओं के लिए कांग्रेस के आस्थाओं को प्रमाणित करना जरूरी नहीं है।
