mp winter record breaks 2024: उत्तर और मध्य भारत में नवंबर की सर्दी ने इस बार ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई शहरों में तापमान असामान्य रूप से गिरा है और स्कूलों के समय तक बदलने पड़े हैं।
mp winter record breaks 2024: भोपाल में 84 साल का रिकॉर्ड टूटा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार रात पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे है। तापमान की यह गिरावट न सिर्फ शहर को ठिठुराने वाली रही, बल्कि 84 साल पुराना नवंबर का रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले 30 नवंबर 1941 को 6.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था।
इंदौर में 25 साल की सबसे ठंडी रात
इंदौर में भी ठंड ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा, जो पिछले 25 सालों में नवंबर का सबसे कम है। हालांकि एक रात पहले की तुलना में तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई।
स्कूलों का समय बदला
तेज ठंड के चलते इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शहर के सभी स्कूलों का समय 18 नवंबर से सुबह 9 बजे कर दिया है। वहीं भोपाल में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं लगेंगी। सागर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, देवास, झाबुआ और शहडोल में भी नर्सरी से तीसरी तक के विद्यार्थियों के समय में बदलाव किया गया है।
मप्र के 11 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे
राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहाँ पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं ग्वालियर 9.8°, उज्जैन 9.6° और जबलपुर 9.3° डिग्री पर रहे। कुल 11 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
राजस्थान में भी शीतलहर के तेवर
राजस्थान के 16 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इनमें सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे जा रहा है।
दिल्ली में 3 साल का रिकॉर्ड टूटा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सर्दी ने इस बार कड़ा प्रहार किया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो नवंबर में पिछले 3 साल का सबसे कम है। यह सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे है। साफ आसमान और उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना है।
Read More:- MP Weather: MP में कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट
