MP White Tiger Transfer 2025: एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होगी अदला-बदली
MP White Tiger Transfer 2025: मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित राजीव गांधी प्राणी उद्यान (Gwalior Zoo) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां से ‘चंबल का गौरव’ माने जाने वाला सफेद बाघ अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जियोलॉजिकल पार्क भेजा जा रहा है। इस बदलाव के तहत ग्वालियर को बदले में देसी भालू, मादा लोमड़ी और चौसिंगा हिरण मिलेंगे।इस एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम का उद्देश्य दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण, प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा और जेनिटिक सुधार है।
क्या है एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम?
एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम भारत सरकार द्वारा अनुमोदित योजना है, जिसके तहत चिड़ियाघर आपसी सहमति से जानवरों का अदान-प्रदान करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य:
प्रजातियों के बीच नेचुरल बर्थिंग (Natural Breeding) को बढ़ावा देना जेनेटिक दोष को रोकना चिड़ियाघर में जानवरों की संख्या का संतुलन बनाए रखना
ग्वालियर से कौन जाएगा, और क्या मिलेगा
| ग्वालियर से जाने वाला जानवर | बदले में आने वाले जानवर |
| 2 वर्षीय सफेद बाघ का शावक | 1 देसी भालू |
| 3 मादा लोमड़ी | |
| 2 चौसिंगा (बारहसिंघा जैसी प्रजाति) |
ग्वालियर जू के क्यूरेटर डॉ. गौरव परिहार के अनुसार, “जानवरों के लिए पहले ही पूरी व्यवस्था कर ली गई है।”
जानवरों की अदला-बदली कब होगी?
22 जून 2025 को सफेद बाघ को एक विशेष कंटेनर बॉक्स में ग्वालियर से बिलासपुर रवाना किया जाएगा।उसी कंटेनर से बिलासपुर से जानवरों को ग्वालियर लाया जाएगा।प्रक्रिया की सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।
ग्वालियर से सफेद बाघ ही क्यों भेजा जा रहा है?
ग्वालियर में वर्तमान में 10 बाघ हैं, जिनमें से 4 सफेद बाघ हैं।यहां 2011 से 2022 तक 22 बाघों का जन्म हो चुका है।अधिक संख्या के कारण अब बाघों के बीच जेनेटिक समस्याएं आने की संभावना है – जैसे:छोटी पूंछआंखों से पानी आना हाइट में कमी इन खतरों से बचने के लिए एक्सचेंज जरूरी हो गया है।
मादा लोमड़ी ही क्यों लाई जा रही हैं?
ग्वालियर जू में पहले से नर लोमड़ियां मौजूद हैं।नेचुरल प्रजनन के लिए मादा लोमड़ियां आवश्यक हैं।यह कदम प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
Read More :-देश के चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में कम मतदान, परिणाम 23 जून को
Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL
