
भोपाल में बारिश….
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
वेदर को लेकर क्या कहना है मौसम विभाग का

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार दोपहर से ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। ओले गिरने से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश और ओले का दौर आज भी जारी रहेगा। तेज बारिश के चलते फसलों के नुकसान होने की आशंका है।
जानिए कब पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड
MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश से बारिश का दौर जैसे ही खत्म होगा तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इसके असर से प्रदेश में एक बार फिर हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा। 29 दिसंबर के बाद प्रदेश में तेज ठंड शुरू होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। फिलहाल पचमढ़ी, उमरिया, रायसेन, गुना, नौगांव समेत कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री के नीचे ही बना हुआ है, जिससे यहां ठंड का असर दिख रहा है।

