अटल सागर बांध के खुले 6 गेट
mp weather report: मध्यप्रदेश में इस समय झमाझम बारिश का दौर जारी है.ग्वालियर और चंबल संभाग में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है.पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से सिंध नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है.जिसे देखते हुए अटल सागर बांध के 6 गेट खोलकर 3000 क्यूमेक पानी निकाला गया है.साथ ही निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.
Read More- Recruitment in PMShree College: पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्राचार्यों की भर्ती
गेट खुलने के बाद अलर्ट जारी
वही सिंध नदी में जुड़ी पार्वती नदी पर बने ककैटो बंद के सभी द्वार खोलने के पश्चात हरसी बांध का बेस्ट बीयर 4 फुट उफान पर चल रहा है, जिसका पानी पार्वती नदी के जरिए सिंध नदी में आ रहा है वहीं पर आपको बता दे शिवपुरी जिले के क्षेत्र में बने समोहा झंडा बांध से भी पानी छोड़ा जा रहा है 1000 से अधिक क्यूमेक पानी इसके अलावा आसपास क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण भी सिंध नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसस 2021 जैसे हालात एक बार फिर बन सकते है, जहां सैकड़ो गांव सिंध नदी के बाढ़ की तबाही में बह गए थे और लाखों लोग बेघर हो गए थे, जिसके लिए तमाम प्रयासों के बाद 3 साल बीतने के बाद वही हालत फिर बनते नजर आ रहे हैं।
प्रशासन ने आस पास के इलाकों में जारी किया अलर्ट
भितरवार एसडीएम देवकीनंदन सिंह ने आमजन और नगर वासियों को सूचना दी है कि अभी 3 फीट से अधिक हरसी का बेस्ट बीयर चल रहा है, जब 2021 में बाढ़ के हालात बने थे तब बेस्ट बियर 8 फीट ऊपर चल रहा था तो ऐसी स्थिति में लगातार हो रही बारिश के चलते जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, कभी भी बढ़ के हालात बन सकते हैं.
mp weather report: धूमेश्वर धाम के पास बना रोड़ पानी में डूबा
वहीं पर धूमेश्वर धाम से निकली सिंध नदी का जल स्तर काफी बढ़ चुका है नौ चौकिया डूब चुके हैं, मंदिर के पास से गुजरे रोड के पास से पानी पहुंच गया है तो ऐसे हालातो में सिंध नदी के किनारे बसे सभी गांव को प्रशासन द्वारा सूचित किया जा रहा है कि रात में नदी का जलस्तर बढ़ सकता है अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ के हालात देखते रहें और सुरक्षित रहें।
