केरवा के 3, कलियासोत के 2-भदभदा का 1 गेट खुला
MP Weather news: मध्यप्रदेश की राजधानी में भारी बारिश का दौर जारी है.राजधानी के सभी डैमों के गेट खुले हुए हैं। केरवा डैम के 8 में से 3 गेट, कलियासोत के 13 में से 2 गेट, भदभदा के 11 में से 1 गेट और कोलार के 8 में से 1 गेट खुला हुआ है। जिसको लेकर नदी किनारे के निचले इलाकों को अलर्ट किया गया है।
इस बार उम्मीद से ज्यादा बारिश
राजधानी में इस बार उम्मीद से बहुत ज्यादा बारिश हुई है. इस बार 106% यानी, 40 इंच तक पानी गिरने का अनुमान था, लेकिन अब तक 48 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 27% ज्यादा है। अभी पूरा सितंबर बाकी है। ऐसे में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
MP Weather news: अब तक इतनी बार खुले गेट
अब तक इतनी बार खुल चुके डैम के गेट इस सीजन में भदभदा के 8 बार, केरवा के 5 बार, कोलार के 6 बार और कलियासोत के 10 बार गेट खोले जा चुके हैं। सबसे पहले कोलार डैम के जुलाई में 8 में से 4 गेट खुले थे। भदभदा, कलियासोत और केरवा के अगस्त में गेट खोले गए। जितनी भी बारिश, वह बोनस के रूप में कोटा फुल होने के बाद से भोपाल में जितनी भी बारिश हो रही है, वह बोनस के रूप में है। अगले तीन दिन जो बारिश होगी, वह भी बोनस के रूप में ही रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सितंबर बारिश का दौर जारी रहेगा।
