Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Weather: MP में बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट
  • मध्य प्रदेश

MP Weather: MP में बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट

Narendra Singh April 15, 2025

7 जिलों में बारिश, 16 अप्रेल से लू का टॉर्चर

मध्य प्रदेश में मंगलवार, 15 अप्रैल को शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, मंडला में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में लू चलने का अनुमान है.

बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट

मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश के साथ आंधी और ओले देखने को मिल रहे हैं. सोमवार को पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, सिवनी, रीवा आदि जिलों में बादल छाए रहे. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है. हालांकि अब आंधी और बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी.मध्य प्रदेश के एक हिस्से में आंधी-बारिश के साथ ओले देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य के बाकी के हिस्से में गर्मी का असर है. दरअसल, सोमवार को रतलाम में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

इन जिलों में बारिश !

बारिश और लू के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार, 15 अप्रैल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 7 जिले- डिंडौरी, मंडला, शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में आज लू चलेगी. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में मंगलवार को तेज गर्मी का असर दिखेगा. यहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.

16 अप्रैल से फिर MP में शुरू होगा लू का टॉर्चर?

बता दें कि मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल से हीट वेव यानी लू का असर शुरू हो जाएगा. हालांकि अगले 2 दिनों तक बारिश की गतिविधियां भी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 11 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है.

 16 अप्रैल को लू का अलर्ट

16 अप्रैल को अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, मंडला, सिंगरौली में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं नीमच, खरगोन, रतलाम, खंडवा, धार,भिंड, श्योपुर, मंदसौर, बड़वानी, बुरहानपुर, मुरैना में IMD ने लू का अलर्ट जारी किया है.

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Read More:- Baby Elephant Viral: मां ने दिया सहारा नन्हें हाथी ने जीत ली जंग

Watch Now:- Nation Mirror सरकार से करता है अपील ‘अवैध को करें वैध

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MORENA:चंबल में DJ की धुन पर धांय-धांय
Next: DEWAS NEWS : विधायक पापा के बेटे पर FIR

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.