एमपी वक्फ बोर्ड के पास लगभग 15,000 वक्फ संपत्तियां दर्ज
MP WAQF BOARD: मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड अपनी संपत्तियों की सूची तैयार कर रहा है। वर्तमान में एमपी वक्फ बोर्ड के पास लगभग 15,000 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। बोर्ड का संचालन 1954 के वक्फ एक्ट से हो रहा था जिसे 1995 में वक्फ कानून के रूप में बदला गया। इसके बाद 2013 और 2019 में भी इस कानून में संशोधन किए गए थे और अब वक्फ संपत्तियों की पूरी जानकारी मांगी जा रही है।

जेपीसी एमपी की जानकारी से संतुष्ट नहीं
MP WAQF BOARD:दिल्ली में वक्फ संशोधन पर बनी जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंटरी कमिटी) ने मध्यप्रदेश की जानकारी से संतुष्टि जाहिर नहीं की है। जेपीसी के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने मध्यप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान की वक्फ जानकारी को सही नहीं बताया।

MP WAQF BOARD: भोपाल के बाद बुरहानपुर में सबसे अधिक, लगभग 3,000 हेक्टेयर जमीन वक्फ के पास है। प्रदेश में कुल 15,000 वक्फ संपत्तियां हैं। अब तक कमेटियों द्वारा बोर्ड को सिर्फ 7 प्रतिशत आय दी जाती थी जबकि 93 प्रतिशत राशि प्रबंध समितियों के पास रहती थी। इसका उपयोग बोर्ड द्वारा समाज के मेधावी बच्चों की शिक्षा पर किया जाता है।
क्या बोले वक्फ बोर्ड के चेयरमैन

MP WAQF BOARD: एमपी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनव्वर पटेल का कहना है कि बोर्ड पूरी जानकारी भेजेगा लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अवैध कब्जों की है जो वक्फ संपत्तियों पर हैं।
