MP Viral News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से इस वक्त एक शादी चर्चा का बड़ा कारण बनी हुई है। वजह है इस शादी की भव्यता, शानदार आतिशबाज़ी और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो। इंदौर विधानसभा क्षेत्र-3 से भाजपा विधायक और ‘सनातनी विधायक’ के नाम से मशहूर गोलू शुक्ला की शादी हुई शुक्ला की शादी में करीब 70 लाख रुपये से अधिक की आतिशबाज़ी की गई।और दुसरी तरफ ये तस्विर देखिए जो खजराणा गणेश मंदिर के गर्भ ग्रह की है.. जहा आम लोगों के जाने पर बैन है.. लेकिन विधायकी के पावर का अंदाजा आप लगा ही सकते है..की विधायक साहब के बेटे बहु गर्भ ग्रह में खड़े होकर जयमाला पहना रहे है… अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है…
MP Viral News: सीएम मोहन यादव हुए शामिल
इस शादी समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए. उनके साथ बीजेपी के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे. खास बात यह रही कि कांग्रेस के भी कई नेता इस आयोजन में पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया. अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने इस शादी को और ज्यादा खास बना दिया.
read more :खंडवा आग की घटना: घर में सो रहा किसान जिंदा जला, 3 घर हुए राख
MP Viral News: 70 लाख की आतिशबाजी चर्चा की वजह बनी
सूत्रों के अनुसार, इस शादी समारोह में सिर्फ आतिशबाजी पर ही करीब 70 लाख रुपये खर्च किए गए. शादी के दौरान हुई भव्य आतिशबाजी ने पूरे आसमान को रोशनी से भर दिया. रंग-बिरंगी लाइटों और तेज आवाज के साथ हुई आतिशबाजी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कई मिनट तक चलने वाली इस आतिशबाजी ने हर किसी को हैरान कर दिया.
Read More-Karila Dham Temple MP: ऐसा मंदिर जहां बिना राम के विराजमान है माता जानकी!
