MP VIJAY DIWAS: मप्र के बैतूल जिले में विजय दिवस के अवसर पर कारगिल चौक पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के तहत किया गया जिसमें 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय को याद किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

MP VIJAY DIWAS: कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस बैंड ने “ए मेरे वतन के लोगों” सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बैंड के माध्यम से प्रस्तुत इन गीतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और सबने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, एसडीओपी शालिनी परस्ते, डीएफओ विजयान्तम टी आर, नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

MP VIJAY DIWAS: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इस अवसर पर कहा कि यह दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन है क्योंकि इस दिन भारतीय सेना ने अदम्य साहस और बलिदान से विजय प्राप्त की थी। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने भी शहीदों की वीरता और उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे

MP VIJAY DIWAS: इस आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, वन विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भी भाग लिया और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
