Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP VIDHANSABHA CONGRESS HUNGAMA: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार  ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर पहुंचे
  • मध्य प्रदेश

MP VIDHANSABHA CONGRESS HUNGAMA: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार  ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर पहुंचे

divya mistry March 13, 2025

MP VIDHANSABHA CONGRESS HUNGAMA : मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र जारी है. और सत्र के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने परिवहन घोटाले की जांच को लेकर प्रदर्शन किया. बता दें कि. कांग्रेस विधायकों ने हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर सरकार को घेरा है. और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया की परिवहन घोटाला प्रदेश का नर्सिंग के बाद सबसे बड़ा घोटाला है. और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है. इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत और उनके सहयोगियों ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है, फिर भी सरकार कार्रवाई से बच रही है.

MP VIDHANSABHA CONGRESS HUNGAMA
MP VIDHANSABHA CONGRESS HUNGAMA

HOLI 2025 WITH NEW THEEM : 2025 की होली को बनाएं खास , मजेदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कुछ नए थीम

परिवहन घोटाले की जांच को लेकर प्रदर्शन

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने परिवहन घोटाले की जांच को लेकर विधानसभा परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक अपने हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर आये और परिवहन घोटाले में शामिल सभी किरदारों को बेनकाब करते हुए जांच की मांग की.

MP VIDHANSABHA CONGRESS HUNGAMA:नर्सिंग के बाद सबसे बड़ा परिवहन घोटाला

इस अवसर पर बात करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन घोटाला प्रदेश का नर्सिंग के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, इनके सहयोगी संजय श्रीवास्तव, संजय डांडे, वीरेश तुमराम जैसों ने हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली है, सरकार इनकी जांच क्यों नहीं कराना चाहती।

सौरभ शर्मा सिर्फ छोटी मछली-उमंग सिंघार

MP VIDHANSABHA CONGRESS HUNGAMA:  उमंग सिंघार ने कहा कि सौरभ शर्मा सिर्फ छोटी मछली है, बड़ी मछलियों पर सरकार हाथ क्यों नहीं डालना चाहती। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या मुख्यमंत्री इसलिए इस आग में हाथ नहीं डालना चाहते कि उनके भी हाथ जल जाएंगे ? नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि खेतों में सोने की ईंटें निकल रही है। पूरा प्रदेश कर्ज के बोझ से कंगाल हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता कंकाल की तरह होती जा रही है और घोटाले में लिप्त मंत्री और अधिकारी करोड़पति होते जा रहे है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: HOLI 2025 WITH NEW THEEM : 2025 की होली को बनाएं खास , मजेदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कुछ नए थीम
Next: होली में रंग और भांग के नशे को कैसे उतारें – बेस्ट घरेलू उपाय

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.