Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Vidhan Sabha: विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर हंगामे के आसार
  • मध्य प्रदेश

MP Vidhan Sabha: विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर हंगामे के आसार

Narendra Singh March 18, 2025
कांग्रेस विधायक हंगामा
कांग्रेस विधायक हंगामा

कमलनाथ बोले- अभी पूरा खुलासा नहीं हुआ

MP Vidhan Sabha Budget 2025: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। आज सीएजी की रिपोर्ट में सामने आई गड़बड़ियों के मुद्दे पर विपक्ष हंगामा कर सकता है। फिलहाल, सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ भी विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- अभी तो आधा खुलासा हुआ है। पूरा खुलासा नहीं हुआ है।

सोमवार को पेश हुई थी रिपोर्ट

कैग रिपोर्ट में कई योजनाओं में गड़बड़ी का खुलासा सोमवार को विधानसभा में कैग 2022 की रिपोर्ट भी पेश की गई। इसमें संबल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समेत कई योजनाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। इसे लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया। कांग्रेस ने कहा कि पूरा मप्र भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

उमंग सिंघार के लिए 20 करोड़ का नोटिस

वहीं, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- मैंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए 20 करोड़ का नोटिस दिया है। सिंघार भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हुए हैं। उनसे पूछना चाहिए कि वे दो करोड़ की डिफेंडर गाड़ी में कैसे घूम रहे हैं।उनकी पत्नी ने उन पर हत्या तक के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट में रिट भी लगी है। जिस आदमी ने हमारी सुपारी ले ली हो, हमारे नाम का टेंडर ले लिया है। वे अब लोकायुक्त नहीं जाएंगे तो टेंडर वापस ले लिया जाएगा। अगर ऐसे लोग कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रहे तो कांग्रेस की अगली बार 8-10 सीटें आ जाएं, यही बहुत है।

कमलनाथ ने कहा- अभी आधा खुलासा हुआ

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कैग रिपोर्ट पर कहा- अभी तो आधा खुलासा हुआ है। पूरा खुलासा नहीं हुआ है।कमलनाथ बोले- आज मध्यप्रदेश की स्थिति ये है कि कहीं पुलिस पीट रही है, कहीं पुलिस पिट रही है। ये एक प्रदेश है देश का, जहां पुलिस पीट भी रही है, पिट रही है।

कांग्रेस विधायक बोले गड़बड़ी हुई उजागर

MP Vidhan Sabha Budget 2025: कांग्रेस विधायक बोले- भाजपा सरकार की गड़बड़ी उजागर कैग रिपोर्ट में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के मामले में ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कहा- मप्र में भाजपा सरकार की गड़बड़ी उजागर हो रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी बसों की जगह स्कूटरों-मोटरसाइकिलों के बिलों का भुगतान कर दिया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, संबल योजना में भी भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्‌डा बन गया।

Read More: Umaria Dog and Monkey Friendship: कुत्ते और बंदर की दोस्ती कर देगी हैरान, देखिए Video

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Health Benefits of Figs: जानिए अंजीर खाने के फायदे..सेहत के लिए वरदान…
Next: Hema Malini Controversy: हेमा मालिनी के जगन्नाथ मंदिर जाने पर बवाल, केस दर्ज..

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.