Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन में बनेगा MP का वनतारा, 2 जगहों पर जू सफारी और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर: मुख्यमंत्री
  • मध्य प्रदेश

उज्जैन में बनेगा MP का वनतारा, 2 जगहों पर जू सफारी और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर: मुख्यमंत्री

divya mistry February 7, 2026

MP Vantara: मध्यप्रदेश को वन्य पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विश्वस्तरीय वन्य जीव केन्द्र विकसित करने के संकेत दिए हैं, जिसे ‘वनतारा’ की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। सरकार का फोकस है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ चिड़ियाघर न रहे, बल्कि सफारी एक्सपीरियंस के साथ एक पूरा फॉरेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन बने।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली बैठक

उज्जैन और जबलपुर में बनेंगे 2 वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर

सीएम हाउस में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन और जबलपुर में अत्याधुनिक वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। दोनों परियोजनाओं के लिए कंसल्टेंट फर्म की नियुक्ति हो चुकी है और अब डिजाइन से लेकर निर्माण तक की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में खासकर वन्य पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।

“वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नया आयाम”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल स्थित निवास पर उज्जैन वन्यजीव केंद्र के निर्माण को लेकर कंसल्टेंट फर्म के साथ समीक्षा बैठक।@DrMohanYadav51 @minforestmp #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/jRmgzzTVWV

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 6, 2026

2026 में शुरू होगा फेज-1 का काम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2026 में उज्जैन वन्य जीव केन्द्र के फेज-1 का निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए। लक्ष्य है कि जितनी जल्दी हो सके यह सेंटर तैयार हो, ताकि उज्जैन को एक बेहतरीन फॉरेस्ट टूरिज्म स्पॉट के रूप में स्थापित किया जा सके।

500 हैक्टेयर में तैयार होगा ‘जंगल जू सफारी’

उज्जैन में प्रस्तावित वन्य जीव केन्द्र करीब 500 हैक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें 50 हैक्टेयर में पहले से मौजूद ईको टूरिज्म पार्क को भी शामिल किया जाएगा। सीएम ने निर्देश दिए कि यह केन्द्र ऐसा हो, जहां देश और दुनिया के अलग-अलग जंगलों का अनुभव एक ही जगह मिल सके। वन एवं वन्य प्राणियों की विविधता इसे देश के अन्य सेंटरों से अलग पहचान देगी।

Also Read-Mp Kisan: MP में किसानों के लिए खुशखबरी… MSP पर गेहूं खरीदी के लिए आज से पंजीयन शुरू

MP Vantara: दिन के साथ रात की सफारी का भी अनुभव

योजना के मुताबिक, उज्जैन के इस वन्य जीव केन्द्र में पर्यटक दिन और रात दोनों समय सफारी का आनंद ले सकेंगे। डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया में इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि अनुभव रोमांचक होने के साथ सुरक्षित भी रहे।

कंसल्टेंट फर्म की प्रेजेंटेशन में बताया गया कि इस सेंटर में देश-दुनिया के 11 अलग-अलग जंगलों की थीम पर ज़ोन तैयार किए जाएंगे। यहां 300 से अधिक देशी और विदेशी प्रजातियों के जंगली जानवर होंगे, जिनमें करीब 75 प्रतिशत देशी और 25 प्रतिशत विदेशी प्रजातियां शामिल रहेंगी।

छह चरणों में पूरा होगा निर्माण

वन्य जीव केन्द्र का निर्माण कुल छह चरणों में किया जाएगा। 2026 में पहला चरण (सेंटर फॉर्मेशन) शुरू होगा और 2027 के अंत तक फेज-1 पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है यहां ‘इनविज़िबल फेंसिंग’ वाला ओपन जंगल भी होगा, जहां पर्यटक पैदल, बग्घी, सफारी और सेवा वाहनों से भ्रमण कर सकेंगे। साथ ही एक अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाएगा।

‘असली जंगल-चिड़ियाघर सफारी’ का दावा

कंसल्टेंट फर्म का दावा है कि उज्जैन में विकसित होने वाला यह वन्य जीव केन्द्र दुनिया में पहली बार असली ‘जंगल-चिड़ियाघर सफारी’ का अनुभव देगा। यानी जानवर प्राकृतिक माहौल में होंगे और इंसान तय रास्तों से उनका दीदार करेगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Suniel Shetty Ind vs Pak WC Controversy: पाकिस्तान के बायकॉट के बाद सुनील शेट्टी ने दिया चौकाने वाला बयान!
Next: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा जगदलपुर

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.