Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Mohan Cabinet: एक मई से तबादलों को मंजूरी!
  • मध्य प्रदेश

Mohan Cabinet: एक मई से तबादलों को मंजूरी!

Narendra Singh April 29, 2025

MP Transfer Policy 2025 Update : मोहन कैबिनेट आज होगा फैसला

MP Transfer Policy 2025 Update : मोहन कैबिनेट आज प्रदेश के कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए तबादले पर प्रतिबंध हटाने का फैसला लेगी। इसके बाद एक मई से कर्मचारियों के तबादले किए जा सकेंगे।

आज तबादले पर प्रतिबंध हटाने पर फैसला

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के सहमति से नई तबादला नीति को मंजूरी दी जाएगी। इसमें विभागीय मंत्रियों और प्रभारी मंत्रियों को तबादले के अधिकार दिए जाएंगे। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में सोलर एनर्जी प्लांट लगाए जाने का भी प्रस्ताव आएगा जिससे जनरेट होने वाली बिजली उत्तर प्रदेश को भी मिलेगी।

पिछली बैठक में दिए थे निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पिछली कैबिनेट बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए थे कि आज होने वाली कैबिनेट में तबादला नीति का प्रस्ताव लाया जाए। आज कैबिनेट में नई तबादला नीति पर चर्चा के बाद उसे मंजूरी दी जाएगी। इस नीति में जिले के भीतर प्रभारी मंत्री को तबादले के अधिकार रहेंगे। पति-पत्नी को एक स्थान पर पदस्थ करने से लेकर गंभीर बीमारी के प्रकरणों में तबादले प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

विभागीय मंत्रियों को मिलेगे अधिकार?

एक जिले से दूसरे जिले में पोस्टिंग के लिए विभागीय मंत्रियों को अधिकार दिए जाएंगे। तबादले प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर हो सकेंगे। मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से हुए तबादले उसी स्थिति में बदले जाएंगे जब मुख्यमंत्री समन्वय से अनुमति ली गई हो। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग के मामले हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया जाएगा।

एक जगह पर लंबे समय से डटे अधिकारी-कर्मचारी हटाए जाएंगे

तीन वर्ष से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी हटाए जाएंगे। जिले के भीतर तबादले की सूची कलेक्टर जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद तैयार करेंगे और उसे प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से लागू किया जाएगा। यदि कोई संवर्ग 200 कर्मचारियों का है तो वहां 20 प्रतिशत, 2000 तक के संवर्ग में 10 प्रतिशत और इससे अधिक संवर्ग है तो वहां अधिकतम आठ प्रतिशत तक तबादले किए जा सकेंगे।

Raed More:- कर्नाटक: सिद्धारमैया ने एएसपी को थप्पड़ मारने की कोशिश! बेलगाम में हुई घटना 

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है…

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rajgarh : शराब नहीं दूध की दुकान खोलेंगे मोहन यादव
Next: Ujjain: सोमयज्ञ करने से होगी बरसात?

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.