
अब जानें क्यों लगी है ये पाबंदी?
MP Tourist Place: मध्यप्रदेश में अगर आपको टाइगर का दीदार करना है तो अब 3 महीने इंतजार करना पड़ेगा। क्योकि प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व कान्हा, पेंच, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पन्ना और संजय धुबरी को एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
MP Tourist Place: 30 सितंबर तक नहीं होगा बाघ का दीदार
पन्ना टाइगर रिजर्व को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस समय में कोर गेट क्षेत्र बंद रहेंगे, जबकि बफर क्षेत्र जैसे पांडव फॉल और रानेह फॉल खुले रहेंगे। इस सीजन में पन्ना टाइगर रिजर्व ने इतिहास में सबसे अधिक, 6 करोड़ से अधिक की आय दर्ज की है। 1 अक्टूबर 2023 से 30 मई 2024 तक 2 लाख से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक यहां आए. इस सीजन में पर्यटकों को टाइगर परिवार के साथ देखने का अवसर मिला, जो उनके लिए रोमांचकारी अनुभव बना। बाघिन पी-652 और उसके शावक हिनौता गेट पर और बाघिन पी-151 और उसके चार शावक मडला गेट पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे
Read More- Ujjain News: उज्जैन में बजरंग दल ने पकड़े गोवंश तस्कर
MP Tourist Place: बाघों के कुनबे के साथ बढ़े पर्यटकों
पन्ना टाइगर रिजर्व देश और दुनिया भर में बढ़ती हुई बाघों की संख्या और पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या के लिए प्रसिद्ध है। बाघों के दीदार के लिए यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है।
Read More- UPSC CSE Prelims 2024: 13 लाख छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, रिजल्ट जारी
MP Tourist Place: बंद होने की वजह मानसून
मानसून का समय बाघ और बाघिनों के लिए प्रेम का मौसम होता है। वे साथ में रहते हैं और एकांतवास में रहते हैं, और अगर कोई उन्हें विघ्नित करता है, तो वे खूंखार हो सकते हैं, जिसके कारण सुरक्षा के लिए कोर क्षेत्रों को बंद कर दिया जाता है। इस अवधि में, बांधवगढ़ जैसे अन्य रिजर्व्स के बफर क्षेत्रों में सफारी जारी रहेगी, जिससे पर्यटक बारिश के दौरान सफारी का आनंद ले सकें।