Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • “मप्र टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव: 15,896 करोड़ निवेश से खुले 64 हजार रोजगार के अवसर”
  • मध्य प्रदेश

“मप्र टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव: 15,896 करोड़ निवेश से खुले 64 हजार रोजगार के अवसर”

Narendra Singh November 14, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश का भविष्य तय करने वाला घोषणा पत्र है।

mp tech growth conclave 2025: इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश का घोषणा पत्र है, जो राज्य के विकास और निवेश के नए अवसरों को दर्शाता है।

64 हजार रोजगार के नए अवसर

कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें कुल 15,896 करोड़ रुपये का निवेश आया, जिससे 64 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में तकनीकी और नवाचार क्षेत्रों का दायरा बढ़ रहा है। उज्जैन को अब इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में शामिल किया गया है और फिनटेक, हेल्थ टेक, साइंस सिटी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

mp tech growth conclave 2025: एमओयू के जरिए निवेश को बल

इस अवसर पर एमधीएसईडीसी की नई इकाइयों का उद्घाटन और नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को निवेश पत्र और एमओयू सौंपे। उन्होंने बताया कि कई ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर अब मध्यप्रदेश में संचालित हो रहे हैं, जो आईटी, फिनटेक और हेल्थ टेक कंपनियों को आकर्षित कर रहे हैं।

किसानों को मिला लाभ: 233 करोड़ रुपये सीधे खातों में

साथ ही देवास में किसानों के खातों में सोयाबीन भावांतर योजना के तहत 233 करोड़ रुपये सीधे 33 हजार किसानों के खातों में अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश किसानों को उचित लाभ दिलाने वाला देश का पहला राज्य है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार विधानसभा चुनाव-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 11 हजार वोट से आगे
Next: IND-A vs SA-A ODI 1st Match: गायकवाड का दमदार शतक, इंडिया-ए ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका-ए को हराया…

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.