MP Tech Growth Conclave 2025 : CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शिरकत
MP Tech Growth Conclave 2025 : मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ का शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’ में करेंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा।
पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव
‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव’ प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा, जो हाल ही में आयोजित जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में Google, Microsoft, NVIDIA जैसी बिग-टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों GCC नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति एवं AVGC-XR नीति की गाइडलाइन्स जारी करेंगे।
यह नीतियां नवाचार, अनुसंधान और निर्माण को प्रोत्साहित कर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर तक तकनीकी उद्यमिता और क्षमताओं को नई ऊंचाइयां देंगी। मुख्यमंत्री नए IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्ट-अप इन्क्युबेटरों का भूमि पूजन करेंगे।
निवेशकों के साथ होगा एमओयू
साथ ही कॉन्क्लेव में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का शुभारंभ करेंगे। ऐसे ही प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे और इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल से निवेशकों को प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और एकल खिड़की की सुविधा मिलेगी।
राउंड टेबल मीटिंग्स
कॉन्क्लेव में सेक्टर-स्पेसिफिक राउंड टेबल मीटिंग्स, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड से वीसी संवाद और मुख्यमंत्री की टेक-लीडर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कॉन्क्लेव का हिस्सा होंगी। प्रदेश अब तकनीकी निवेश के नए केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है। इस आयोजन से प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
Watch Now:- पाकिस्तान में आई बाढ़, झेलम नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा
Raed More:- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: राहुल गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कड़ा जवाब
Click this:- Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
