Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • MP Teachers day: टीचर डे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

MP Teachers day: टीचर डे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Narendra Singh September 5, 2025

शिक्षकों को मिलेगा चौथा क्रमोन्नति वेतनमान सरकार पर 117 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा

MP Teachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शुक्रवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में यह ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि इससे 117 करोड़ का अतिरिक्त भार सरकार पर आएगा लेकिन इसमें भी हमें आनंद की अनुभूति होगी। सरकार शिक्षकों के लिए हमेशा बेहतर काम करेगी।

कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर चौथा समयमान वेतनमान

भोपाल के प्रशासन अकादमी में चल रहे कार्यक्रम में सीएम यादव ने कहा- मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षक देश में मौजूद हर बोर्ड (सीबीएसई और आईसीएससी) को सीधी टक्कर दे रहे हैं। यही कारण है कि हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे देश में आयोजित होने वाली कठिन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर चौथा समयमान वेतनमान लागू किया जाएगा।

समारोह में शिक्षक हुए सम्मानित

समारोह में प्रदेशभर से चयनित 14 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन्हें 25 हजार रुपए की सम्मान निधि, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र दिए गए।जिनके 35 साल पूरे, उनको ही लाभ 1 जुलाई 2023 को जिन शिक्षकों को सेवा में 35 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे करीब 1.50 लाख प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। इन शिक्षकों ने 35 साल की सेवा तो पूरी कर ली है, पर पदोन्नति की पात्रता नहीं है इसलिए क्रमोन्नति वेतनमान दिया जा रहा है।

प्राथमिक और माध्यमिक श्रेणी के ये 8 शिक्षक सम्मानित

गुना

शासकीय प्राथमिक शाला बिसोनिया के जितेन्द्र शर्मा

शाजापुर

शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक-2 के दिलीप जायसवाल

सिवनी

ईपीईएस स्कूल भाटीवाड़ा के दिलीप कटरे

दमोह

शासकीय प्राथमिक स्कूल बसिया के श्रीकांत कुर्मी

खंडवा

शासकीय उ.मा.वि. रुस्तमपुर की श्रद्धा गुप्ता

दमोह

शासकीय माध्यमिक स्कूल के मोहन सिंह गौंड

उज्जैन

शासकीय माध्यमिक शाला, चंदेसरा के अपूर्व शर्मा

अलीराजपुर

शासकीय माध्यमिक शाला के धनराज वाणी

उच्चतर माध्यमिक श्रेणी ये 6 शिक्षक सम्मानित

धार

शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. बाग की राधा शर्मा

जबलपुर

मेडिकल कॉलेज स्थित शासकीय उ.मा.वि. के डॉ. नरेन्द्र कुमार उरमलिया

सागर

शासकीय उ.मा. संभागीय ज्ञानोदय स्कूल के महेन्द्र कुमार लोधी

रतलाम

शासकीय उ.मा.वि. जावरा की विनीता ओझा

राजगढ़

शासकीय हाई स्कूल की डॉ. सरिता शर्मा

बालाघाट

शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा के सौरभ कुमार शर्मा

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता भी हुए सम्मानित

इस मौके पर सीएम यादव ने उन शिक्षकों का भी राज्य स्तर पर सम्मान किया, जिन्हें हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ है।दमोह की शीला पटेल और आगर-मालवा के भैरूलाल ओसारा को केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित किया गया था।इसके अलावा, वर्ष 2024 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके माधव प्रसाद पटेल (दमोह) और सुनीता गोधा (मंदसौर) को भी राज्य स्तरीय समारोह में विशेष सम्मान दिया गया। इन्हें शॉल-श्रीफल, स्मृति चिह्न और 5 हजार रुपए की सम्मान निधि प्रदान की गई।

Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश में उमंग सिंघार के विवादित बयान पर सियासी बवाल,सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को माफी मांगने को कहा
Next: SHAHDOL: AI बना खौफ, इंजीनियरिंग छात्र नेन 11th की स्टूडेंट की जिंदगी बनाई नरक

Related Stories

Morena TI Birthday
  • मध्य प्रदेश

मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

himani Shrotiya March 2, 2026
बाबा महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश

महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी

Narendra Singh March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.