Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Weather Alert: 6 जिलों में ऑरेंज और 49 में यलो अलर्ट
  • मध्य प्रदेश

MP Weather Alert: 6 जिलों में ऑरेंज और 49 में यलो अलर्ट

Narendra Singh June 21, 2025

MP Rainfall Weather: मध्यप्रदेश में मानसून पूरे जोर पर है। राज्य के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 49 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर रीवा संभाग में अगले 24 घंटों के भीतर 8 इंच तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।राज्य के कई जिलों में जलभराव, पुल-पुलियों पर बहाव और दुर्घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मानसूनी बारिश ने पूरे मध्यप्रदेश को तरबतर कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हाेने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। गुना के फतहगढ़ में शनिवार सुबह नदी पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। उसमें सवार 4 लोग भी बह गए। रतलाम में सुबह से बारिश जारी है, इससे शहर का हनमान ताल भर गया है।

शुक्रवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश

इससे पहले शुक्रवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर सवार चार लोगों को बचा लिया गया। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक डूब गया। वहीं, ग्वालियर में सड़क ही धंस गई।ऐसा ही मौसम अगले 24 घंटे यानी शनिवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के जिले-सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

MP Rainfall Weather: यलो अलर्ट वाले जिले

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, होशंगाबाद, बैतूल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, नीमच, मंदसौर सहित 49 जिले शामिल हैं

30 जिलों में बारिश

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 30 से अधिक जिलों में बारिश हुई। इनमें सबसे ज्यादा गुना में ढाई इंच पानी गिर गया। शिवपुरी में 1.8 इंच, टीकमगढ़ में 1.7 इंच, धार-उमरिया में 1-1 इंच बारिश हुई। वहीं, मऊगंज, निवाड़ी, सीहोर, नर्मदापुरम, पन्ना, सीहोर, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, बालाघाट, मंडला, बैतूल, छिंदवाड़ा, सीधी, रायसेन, रीवा, दमोह, जबलपुर, सतना, छतरपुर, ग्वालियर, इंदौर में भी बारिश का दौर चला। भोपाल में हल्की बूंदा-बांदी हुई।

इन सिस्टम की वजह से ऐसा मौसम

प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से ट्रफ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।

Read More:-देश के चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में कम मतदान, परिणाम 23 जून को

Watch Now:- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Bhupendra Patel Yoga: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर साबरमती रिवरफ्रंट में उमड़ा जनसैलाब, CM भूपेंद्र पटेल ने की अगुवाई
Next:  Air India : दो फ्लाइट बिना लगेज के पहुंचीं पटना पैसेंजर भड़के✈️

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.