MP Pradesh Adhyksha: मध्य प्रदेश भाजपा को मार्च में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी 62 जिला अध्यक्षों का चुनाव हो गया है। पार्टी ने पहले ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है…प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन रेस में अब सबसे आगे बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का नाम तेजी से आगे आया है। खंडेलवाल को संघ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के अन्य नेताओं का समर्थन मिल रहा है…
Read more :Union Carbide Waste Disposal: पीथमपुर में जहरीले कचरे का खात्मा शुरु
वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पांच साल का हो चुका है और उन्हें फिर से मौका मिलने की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए हेमंत खंडेलवाल पहली पसंद बन गए हैं। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए भी जातिगत समीकरणों को साधना चाहेगी।
भाजपा करेगी जल्द नाम की घोषणा
इसी मुद्दे को लेकर सियासत भी जारी है… जहा एक तरफ कांग्रेस आरोप लगा रही है… तो दूसरी तरफ भाजपा जल्द ही नाम की घोषना करने का वादा कर रही है…. इसी पर भाजपा प्रवक्ता शिवम दुबे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी… और कहा की भाजपा दुनिया की एक मात्र पार्टी है… जो पारदर्शी तरिके से संगठन चुनाव कराने वाली पार्टी है… इसलिए मध्यप्रदेश में भी जल्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी…
कांग्रेस कस रही भाजपा पर तंज
वही अब कांग्रेस भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बयानबाजी कर रही… और इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि…. भारतीय जनता पार्टी संघर्ष के दौर में है… ना सत्ता सम्हाल रही है.. औऱ ना संगठन सम्हाल रहा है… लगातार मध्यप्रदेश में जिस तरिके से जिला अध्यक्ष में देरी हुई… और अभी तक प्रदेश अध्यक्ष डिक्लेयर नहीं हुए… देश में भी यही माहौल है….इंवेटबाजी के दौर से गुजर रही भारतीय जनता पार्टी है…
माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मार्च के दूसरे ही हफ्ते में प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी… और जल्द नाम की घोषणा भी हो जाएगी… और कांग्रेस भी मौके का फाएदा उठा रही है… और भाजपा पर लगातार बयानबाजी कर रही है…. देखना होगा की भाजपा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर कब तक इंतजार कराती है…
