Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • MP Police Recruitment: ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका,आवेदन की तारीख बढ़ी
  • मध्य प्रदेश

MP Police Recruitment: ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका,आवेदन की तारीख बढ़ी

divya mistry October 17, 2025

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती परीक्षा में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इसके लिए एमपी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने भर्ती की शर्तों में बदलाव करते हुए एक नया जेंडर विकल्प “ट्रांसजेंडर” प्रोफाइल में जोड़ा है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर अब 22 अक्टूबर 2025 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

MP Police Recruitment
MP Police Recruitment

MP Police Recruitment:  ट्रांसजेंडर के लिए विशेष दिशा-निर्देश

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए कुछ विशेष नियम तय किए गए हैं। इन्हें अपने जिले के कलेक्टर से लिंग प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, उभयलिंगी (थर्ड जेंडर) अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज 29 अक्टूबर 2025 तक अपलोड करने होंगे।

कोर्ट केस वाले उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में उन उम्मीदवारों को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है, जिन पर कोई कोर्ट केस लंबित है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों का परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।

ट्रेनिंग प्रक्रिया में लिंग के अनुसार नियम

भर्ती में सफल होने के बाद ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की ट्रेनिंग उनके घोषित लिंग के अनुसार होगी। यदि कोई ट्रांसजेंडर उम्मीदवार खुद को महिला के रूप में पहचानता है, तो उसे महिला नवआरक्षक के लिए निर्धारित दक्षता मानकों का पालन करना होगा। वहीं, यदि उम्मीदवार पुरुष के रूप में पहचानता है, तो पुरुष नवआरक्षक के लिए तय नियमों का पालन करना होगा। यह नियम भर्ती के बाद बेसिक ट्रेनिंग में भी लागू रहेगा।

संशोधित महत्वपूर्ण तिथियां:

MP Police Recruitment: ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 16 अक्टूबर 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025

आवेदन-पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025

ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2025

यह बदलाव न केवल समावेशिता की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में लाने की पहल भी मानी जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: SA vs SL Women ODI: कोलंबो में आज साउथ अफ्रीका-श्रीलंका भिड़ंत, बारिश बिगाड़ सकती है मैच का मजा…
Next: Chhatarpur: मंत्री के काफिले की गाड़ी ने बरपाया कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 7 घायल

Related Stories

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी

divya mistry March 3, 2026
फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • एंटरटेनमेंट
  • मध्य प्रदेश

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा

divya mistry March 3, 2026
इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान
  • मध्य प्रदेश

इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान

divya mistry March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.