MP police constable Vacancy: आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अब अगला बड़ा पड़ाव तय हो गया है। 7500 पदों के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट इसी महीने 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए प्रदेश के दस शहरों में टेस्ट सेंटर तय किए हैं, जहां अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परखी जाएगी।
MP police constable Vacancy: दौड़, लंबी कूद में होगी परीक्षा
पुलिस आरक्षक जीडी के 7500 पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन परीक्षा कराई थी। इसका रिजल्ट 25 जनवरी 2025 को जारी किया गया. अब चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) से गुजरना होगा। इसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक के साथ दस्तावेजों का परीक्षण भी किया जाएगा।
MP police constable Vacancy: 13 मार्च तक चलेगा फिजिकल टेस्ट
फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित होंगे। हालांकि 2 मार्च, 3 मार्च और 8 मार्च को परीक्षा नहीं होगी, इन दिनों अवकाश रहेगा. परीक्षा रोजाना सुबह 6 बजे से शुरू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सूचना पत्र जारी किए जाएंगे। फिजिकल टेस्ट के दौरान आधार और ई-केवाईसी सत्यापन किया जाएगा. उम्मीदवारों को आधार कार्ड के साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति भी साथ लानी होगी, इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी।
Also Read-बाबा महाकाल के दरबार में मीका सिंह, बोले- महाकाल ने बुलाया, इसलिए आया
इन 10 स्थानों पर होगा फिजिकल टेस्ट
- भोपाल: लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद
- इंदौर: माउंटेड ट्रूप डिपार्टमेंट (MTD) परिसर, RAPTC
- जबलपुर: परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी SAF, रांझी
- ग्वालियर: परेड ग्राउंड, 14वीं वाहिनी SAF, कम्पू
- उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड
- सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया
- रीवा: परेड ग्राउंड, 9वीं वाहिनी SAF
- बालाघाट: फुटबॉल-हॉकी ग्राउंड, 36वीं वाहिनी SAF
- रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस स्टैंड के पास
- मुरैना: परेड ग्राउंड, 5वीं वाहिनी SAF
लिखित परीक्षा मैदान में होगी
लिखित परीक्षा के बाद अब असली चुनौती मैदान में होगी। फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन ही तय करेगा कि कौन आरक्षक बनने के अगले चरण तक पहुंचेगा, ऐसे में अब निगाहें 23 फरवरी से शुरू होने वाली इस परीक्षा पर टिकी हैं।
